Blog

दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से सोना लूट ले गए बदमाश, चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी, लूट का सोना भी बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में गुरुवार शाम को हाईप्रोफाइल लूट कांड की घटना सामने आई। दिन दहाड़े यहां के प्रख्यात दुर्गा ज्वेलर्स में मध्यप्रदेश के बदमाशों ने लूट कांड को अंजाम दिया। बंदूक की नोक पर ज्वेवरी शॉप का सारा सोना लूटकर ले गए। खास बात यह है कि जिस ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना हुई वह जिले के एसपी कार्यालय के काफी नजदीक है। घटना की सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई और चंद घंटों में दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने ज्वेलरी शॉप से लूटा गया अधिकांश सोना बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा के दुर्गा ज्वेलर्स में गुरुवार की शाम को लूट हो गई। मध्य प्रदेश के दो शातिर लुटेरे दुर्गा ज्वैलर्स पहुंचे। उन्होंने बंदूक की नोक पर दुकानदारों को धमकाया और सारा सोना लूट लिया और फरार हो गए। घटना के दौरान एक फरार दो लुटेरों का एक साथी लोगों के हाथ लग गया। वह शॉप के बाहर रेकी कर रहा था। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सुकमा पुलिस एक्टिव हुई और फरार आरोपियों की तलाश में लग गई।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं मौके का निरीक्षण किया और आरोपियों को पकड़ने तत्काल इलाके की घेराबंदी का आदेश दिया और पुलिस को लुटेरों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। एसपी किरण चव्हाण के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस की तत्परता के चलते फरार आरोपी चंद घंटों में पकड़ में आ गए। आरोपियों के पास ने लूटा गया सोना, एक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। इस पूरी घटना में एक आरोपी को पकड़ने में स्थानीय लोगों ने जो साहस दिखाया उसकी भी सराहना की जा रही है। सुकमा पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे सुकमा का विकास हो रहा है, वैसे-वैसे इस तरह की वारदातों की संभावना भी बढ़ सकती है।पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि नगर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

The post दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से सोना लूट ले गए बदमाश, चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी, लूट का सोना भी बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button