रायपुर। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेन्द्र के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। दिग्गज अभिनेता ने सोमवार को मुंबई के जुहू स्थित सनी विला में 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। इनके निधन पर देशभर के दिग्गज शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी धर्मेन्द्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर भावुक पोस्ट किया है।
सीएम साय ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारतीय सिनेमा जगत के प्रख्यात अभिनेता धर्मेंद्र देओल के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। अपने सशक्त अभिनय, सिनेमा के प्रति समर्पण और विलक्षण प्रतिभा से उन्होंने करोड़ों दर्शकों के हृदय में स्थान बनाया। उनका जाना भारतीय कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों व प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
The post ही-मैन धर्मेन्द्र के निधन पर सीएम साय ने किया भावुक पोस्ट, बोले- कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति appeared first on ShreeKanchanpath.



