हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त का बहुत खास महत्व होता है। इसे शास्त्रों में बहुत शुभ माना गया है। सूर्योदय से ठीक पहले का समय यानी सुबह 4 बजे से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक का समय ब्रह्म मुहूर्त का होता है। वास्तुशास्त्र, कथाओं, शास्त्रों और यहां तक की आयुर्वेद में भी ब्रह्म मुहूर्त में उठना बेहद लाभकारी माना गया है। यह समय जागने, योग करने और ईश्वर का ध्यान करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। ऐसे में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कुछ उपाय कर लेने से जातक को जीवन के कष्टों से छुटकारा मिल सकता है और कमाई दोगुनी होती है। श्रद्धापूर्वक इस अवधि में ध्यान, मंत्र जाप और उपाय करने से जातक को जीवन में खुशियां और सफलता प्राप्त हो सकती है।ब्रह्म मुहूर्त में जागना सबसे उत्तम माना गया है। साथ ही, इस समय उठकर का जाप जरूर करना चाहिए और अपने इष्ट देवता का भी ध्यान करें। अगर ज्यादा वक्त के लिए ऐसा करना संभव न हो तो कम से कम 10 से 15 मिनट ईश्वर का ध्यान और मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए। साथ ही, अगर आप अपनी कोई मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो उसके लिए अपनी कामना को मन में रखकर ब्रह्म मुहूर्त में मंत्रों का जाप करें और श्रद्धा पूर्वक ईश्वर का ध्यान करें। ऐसा करने से जातक की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं और भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, आपको जीवन के दुखों से छुटकारा मिल सकता है।मंत्रों का जाप और ईश्वर का ध्यान करने के बाद तुलसी के पास एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। साथ ही, तुलसी में जल भी अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से साधक के कई जन्मों के पापों का नाश होता है और मुक्ति प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होता है। ऐसे में सुबह तुलसी के पास एक दीया जरूर जलाना चाहिए। इससे जातक को जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है और करियर में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं। साथ ही, कमाई दोगुनी होती है और सफलता के मार्ग खुलते हैं।सुबह 4 बजे उठकर एक शांत स्थान पर बैठें और ध्यान लगाकर योग साधना करें। मान्यता है की मन को एकाग्र करके ध्यान करने से मानसिक शांति महसूस होती है और तनाव दूर होता है। अपने मन में चल रहे विचारों को शांत करके नियमित रूप से ऐसा करने से बेहद उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सुंदरता, बुद्धि, स्वास्थ्य और सफलता की प्राप्ति होती है। इससे हर दिन की शुरुआत में नई ताजगी के साथ होती है और जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहती है
0 2,502 2 minutes read





