कल का मौसम कैसा रहेगा 05 नवंबर 2025 : मौसम विभाग ने इस सप्ताह फिर से खराब मौसम की संभावना जताते हुए कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। यानी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक बार फिर बादल भिगाने के लिए तैयार हैं। मोंथा तूफान का असर खत्म होने के बाद दो नए वेदर सिस्टम एक्टिव हो गए हैं, जिसमें उत्तर-पूर्वी मानसून और पश्चिमी विक्षोभ शामिल है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट घोषित है, जिसके बाद न्यूनतम तापमान माइनस की ओर शिफ्ट होगा। वहीं, 5 से 6 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली कड़कने एवं हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। सप्ताह के अंत तक उत्तर भारत और पहाड़ों पर कोहरे के साथ कड़ाके की ठंडी की एंट्री हो जाएगी। उधर, उत्तर-पूर्वी मानसून के असर दक्षिण में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा और उसके आसपास के राज्यों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान है।
ल का मौसम
22°C
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| पटना | 20°C | 29°C |
| लखनऊ | 19°C | 31°C |
| चंडीगढ़ | 16°C | 28°C |
| भोपाल | 19°C | 30°C |
| जयपुर | 18°C | 26°C |
| कोलकाता | 23°C | 29°C |
| दिल्ली | 18°C | 30°C |
| मुंबई | 27°C | 29°C |
| देहरादून | 13°C | 26°C |
| शिमला | 10°C | |
| कश्मीर | 12°C | 24°C |
दिल्ली में कल सर्दी प्रदूषण का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के अलर्ट के बीच धूप भी छाई नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की मौसमी गतिविधि नहीं दर्ज की गई। हालांकि, कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 4 नवंबर से पूरे एनसीआर क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश शुरू होगी और अगले 2 दिन तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, औसत से 1.5 डिग्री अधिक है, और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। फिलहाल, दिल्ली की आबोहवा में लगातार जहर घुलता जा रहा है। आसमान में धुंध की परत छाई हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है और यदि बारिश नहीं हुई तो यह और गंभीर हो सकती। फिलहाल, अलीपुर 421, वजीरपुर 407, बवाना 402 और आनंद विहार में 412 हवा की क्वालिटी रही जो गंभीर श्रेणी में है।
राजस्थान में बारिश मौसम अलर्ट
राजस्थान में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके प्रभाव से जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ हल्की मध्यम बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 नवंबर को जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। ये सिलसिला 5 नवंबर को भी जारी रह सकता है। हालांकि, जोधपुर बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, राज्य के अधिकतर भागों में पांच नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की पूरी संभावना है, जिससे अब रेगिस्तान में कड़ाके की सर्दी के आसार हैं।
यूपी में बारिश सर्दी का मौसम
यूपी में 6 नवंबर तक बादलों की आवाजाही के संकेत हैं। मंगलवार से एक मौसम के बदलने की बात कही जा रही है, चूंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ दोबारा एक्टिव होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 4 और 5 नवंबर को बादलों के चमकने और हल्की हवाओं के साथ लाइट रेन की संभावना है। हालांकि, ये गतिविधियों के कुछ ही क्षेत्रों में होने का अनुमान है। फिलहाल, अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो अब मोंथा तूफान का असर खत्म हो गया, जिससे रात में ठंडक का असर बढ़ेगा और दिन में हल्की धूप के साथ मौसम सुहावना रहेगा। अगले तीन से चार दिन तक मौसम में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक रात और सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। इस सप्ताह के अंत तक सर्दी में काफी इजाफा होने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश आज का मौसम
पहाड़ों पर एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है, जिसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बर्फबारी के साथ बारिश होगी। आईएमडी के मुताबिक, अगले 2 दिन तक कुल्लू, मंडी, ऊना, शिमला, हमीरपुर,सोलन, कांगड़ा और चंबा में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। खासकर, लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी, ताबो और किन्नौर में बर्फबारी की मात्रा अधिक रहेगी, जिससे न्यूनतम तापमान माइनस तक पहुंचने के आसार हैं।
उत्तराखंड-जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में भी 5 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा, जिससे ऊंचाई वाले स्थानों पर एक बार फिर बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इस दौरान बर्फबारी और बारिश के मिश्रण से न्यूनतम तापमान में काफी कमी आएगी, जिससे सर्दी और कोहरा भी अटैक करेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिसके बाद मैदानी इलाकों का भी पारा गिरेगा। कमोबेश ऐसा ही मौसम जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में दिखाई देंगे। खासकर घाटी वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है।
बिहार के सर्दी का मौसम कैसा रहेगा
बिहार के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग ने मोंथा के थमने और पश्चिमी विक्षोभ के मामूली असर से अगले 2 दिनों तक कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। हालांकि, बारिश को लेकर कोई खास अलर्ट नहीं है। हालांकि, अब अब न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आनी शुरू होगी और लोगों को भीषण सर्दी का एहसास होगा। फिलहाल, मौसम विभाग ने राज्य में न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इसके साथ घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।





