देश दुनिया

हल्की धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, जानें पहाड़ों में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है और सुबह शाम हल्की धुंध की चादर छाई हुई है। लगातार बढ़ते AQI के बाद आज हल्का सुधार दर्ज किया गया है। आज सुबह 8 बजे तक AQI 259 रहा, आरके पुरम में AQI 265 रहा, पटपड़गंज में 263 दर्ज किया गया है। धुंध से छुटकारा दिलाने के लिए कई जगहों पर छिड़काव भी किया जा रहा है। वहीं पहाड़ों में सुबह शाम सर्द हवाओं का सितम जारी है और दिन में तेज धूप ने तापमान बढ़ा दिया है। आईए विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में आज का मौसम अपडेट।

दिल्ली में हल्की धुंध की चादर छाई हुई है, प्रदूषण की मार दिल्ली वाले झेल रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है। वहीं कल भी मौसम साफ रहने की संभावना है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता में गिरावट जारी रहने के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्लाउड सीडिंग से बारिश कराने का फैसला लिया है।

Uttarakhand Weather Today

उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी ने कड़ाके की ठंड और लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है। पहाड़ों में सुबह शाम ठंडी हवाएं चल रही है और दिन में तेज धूप निकलने के बाद हल्की गर्मी का भी एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रह सकता है।तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार अगले 48 घंटों में कुड्डालोर, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू और पुडुचेरी जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई है। IMD ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश के कारण शहरी इलाकों में स्थानीय बाढ़ और जलभराव हो सकता है।राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है और सुबह-शाम को ठंड़ी हवाओं ने तापमान गिरा दिया है। मौसम विभाग ने 26 से 28 अक्टूबर तक राजस्थान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है साथ ही तापमान में गिरावट के बाद हल्की ठंड बढ़ने के भी आसार है। बता दें कि 27 अक्टूबर को कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, बूंदी, बारां, डूंगरपुर, सलूंबर, झालावाड़ जिलों में बारिश की संभावना जताई है

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button