देश दुनिया

भांजे के साथ लिव इन में रह रही महिला ने कर ली खुदकुशी, पति ने शव ले जाने से कर दिया इनकार

बरेली में किराए के मकान में रहने वाली 28 वर्षीय पूजा मिश्रा ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह अपने पति के भांजे के साथ पति-पत्नी की तरह करीब दो महीने से किराये पर रह रही थी। गुरुवार देर रात बाराबंकी से उसका पति ललित मिश्रा थाना किला पहुंचा।पति के सगे भांजे के साथ बरेली में लिव इन में रह रही महिला ने बुधवार काे खुदकुशी कर ली थी। सूचना पर पति बरेली पहुंचा, लेकिन उसने शव साथ ले जाने से इनकार करते हुए यहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि पत्नी को उसका भांजा भगाकर ले आया था और प्रताड़ित कर रहा था, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। किला पुलिस ने उसकी तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।किला छावनी में कालीधाम मंदिर के पास रमेश चंद्र के मकान में तीसरी मंजिल पर रहने वाली 28 वर्षीय पूजा मिश्रा ने बुधवार को खुदकुशी कर ली थी। वह प्रेमी आलोक मिश्रा के साथ पति-पत्नी की तरह करीब दो महीने से किराये पर रह रही थी। गुरुवार देर रात बाराबंकी से उसका पति ललित मिश्रा थाना किला पहुंचा। बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ललित ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद में रह रहासीतापुर में थाना पिसावां के गांव मढ़िया निवासी आलोक मिश्रा उसका सगा भांजा है। करीब आठ महीने पहले उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर आलोक भगा लाया और छिपकर इधर-उधर रहने लगा। ब्रजेश मिश्रा, अनूप मिश्रा और आलोक के चाचा प्रशांत तिवारी उसका साथ दे रहे थे। पत्नी के आलोक संग चले जाने से ललित के परिवार में सब परेशान थे। उधर, आलोक का इरादा भी साफ नहीं था।

शादी से इनकार कर रहा था आलोक

ललित ने आरोप लगाया कि आलोक अब उनकी पत्नी से शादी नहीं कर रहा था। ब्रजेश, अनूप और प्रशांत इसमें उसका साथ दे रहे थे। पूजा ने इस बारे में फोन करके उसे जानकारी दी थी। ये लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। किला इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसने शव साथ ले जाने से मना करते हुए यहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button