मनोरंजन

घर पर बनाएं चावल के 3 असरदार फेस पैक, इस तरह लगाने से चेहरे पर आएगा निखार

हर कोई चेहरे को चमकदार और मुलायम बनाए रखना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का भी उपयोग करते हैं। वहीं, इनमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन को मुलायम और चमकदार बनाए रखना चाहती हैं, तो चावल का उपयोग कर सकती हैं।

दरअसल, स्किन को ग्लोइंग और फ्रेश बनाए रखने के लिए चावल एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो स्किन को मॉइस्चराइज और ब्राइट बनाते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम चावल से बनने वाले तीन फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकती हैं।

चावल और दूध का फेस पैक

आप चावल और दूध से भी फेस पैक तैयार कर सकती हैं। यह फेस पैक ड्राय स्किन के लिए काफी बेहतर होता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आधा कप पिसा हुआ चावल लें और उसमें 2-3 चम्मच दूध मिलाएं। इसे अच्छी तरह पेस्ट बना लें और चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। करीब 15-20 मिनट तक लगाने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। यह फेस पैक चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है।

चावल और शहद का फेस पैक

चावल और शहद का फेस पैक डल और थकी हुई स्किन के लिए बेहतर होता है। इसे तैयार करने के लिए 2 चम्मच पिसा हुआ चावल लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

चावल और दही का फेस पैक

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो यह फेस पैक आपके लिए बहुत उपयोगी है। इसके लिए आधा कप पिसा हुआ चावल लें और उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें। यह फेस पैक स्किन से डेड सेल्स हटाने में भी मदद करता है।

 

 

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button