छत्तीसगढ़

34 केंद्रों से एक साथ निकले स्वयंसेवक, 20 हजार बच्चे शामिल हुए

इंदौर में रविवार सुबह बाल पथ संचलन निकाला गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में 40 जगहों से संचलन निकाला गया है। इसमें बीस हजार से अधिक बाल स्वयं सेवक शामिल हुए हैं। अभी कई जगह पथ संचलन जारी है। सभी ने महानगर के प्रमुख मार्गों पर लगभग 90 किलोमीटर तक कदमताल किया। अलग-अलग स्थानों पर निकाले गए पथ संचलन के दौरान बाल स्वयंसेवकों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया

5 अक्टूबर को निकले थे स्वयं सेवक इंदौर में 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का अलग-अलग इलाकों में पथ संचलन निकला था। शहर के भंवरकुआ, चिमनबाग, बंगाली चौराहा और संगम नगर में हजारों की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।

पथ संचलन का जगह-जगह स्वागत हुआ। वहीं राजीव आवास विहार स्कीम नं 114 निरंजनपुर में निकले पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। यहां बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने पुष्पवर्षा की थी।

जिला बद्रीनाथ, विश्वकर्मा नगर से भी विशाल पथ संचलन निकाला गया। इसमें में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत बड़ी संख्या में सीनियर और जूनियर स्वयं सेवकों ने भाग लिया था।

इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को तुष्टिकरण, वोट बैंक से कोई मतलब नहीं है। उनको राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र प्रथम के साथ चलना है। पथ संचलन में विजयवर्गीय परिवार की तीन पीढ़ियां एकसाथ कदमताल करती हुई नजर आई थी।

बता दें कि, 34 स्थानों (नगर) से करीब 2 लाख स्वयंसेवक शामिल हुए। अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह अरुण कुमार कनाडिया क्षेत्र के पथ संचलन में शामिल हुए। वे स्वयंसेवकों को शताब्दी वर्ष का संदेश भी दिया।

तस्वीरों में देखें इंदौर में पथ संचलन

इंदौर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का अलग- अलग इलाकों में पथ संचलन निकला

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button