Blog

आर्थिंग तंगी की भेंट चढ़ा परिवार, दुर्ग में पति ने की आत्महत्या, 12 घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। आर्थिक तंगी के कारण पति पत्नी ने मौत को गले लगा लिया। घर की परिस्थिति के सामने हारकर पति ने आत्महत्या कर ली। घटना के 12 घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। मामला दुर्ग शहर के सिकोला बस्ती का है। घटना के बाद आसपास का माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सिकोला बस्ती जैतखाम के रहने वाले तिलक कुर्रे (50) पेंटर थे। उनकी पत्नी शीतल (40) मजदूरी कर परिवार चलाने में मदद करती थी। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उनका बड़ा बेटा (24) मारपीट के एक केस में 15 दिन से जेल में है। छोटा बेटा (17) किसी तरह घर का खर्च चला रहा था। इस बीच शीतल को आंत की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ऑपरेशन करना पड़ा और खर्च के कारण और भी स्थिति खराब हो गई।

इस बीच रविवार की शाम को तिलक कुर्रे ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन अस्पताल में उसकी पत्नी को इसकी खबर नहीं थी। हालांकि ऑपरेशन के बाद मृतक की पत्नी शीतल की भी तबीयत बिगड़ने लगी और डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। सोमवार तड़के पांच बजे पत्नी की भी मौत हो गई। इस घटना ने मानवता को झकझोर दिया है।

Untitled design

The post आर्थिंग तंगी की भेंट चढ़ा परिवार, दुर्ग में पति ने की आत्महत्या, 12 घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button