रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। कहीं ज्यादा तो कहीं भारी बारिश हो रही है। न्यायधानी बिलासपुर में रविवार सुबह से बारिश हो रही है। जिस वजह से निचली कॉलोनियों में पानी भर गया है। यहां अरपा नदी उफान पर है। वहीं कोरबा-मुंगेली सहित छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, बालोद सहित 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। सुबह से हो रही बारिश के कारण जलभरा देखा जा रहा है। गरियाबंद जिले में नालों में तेज बहाव देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गरियाबंद में पिछले 15 दिनों में 200 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। शनिवार को 10 से ज्यादा जिलों में के करीब 90 जगहों पर 10 MM या इससे ज्यादा बारिश हुई। औसत बारिश 25.73 मिमी दर्ज किया गया। इस बीच कोरबा में 20 साल पुराना पुल और सड़क तेज बारिश में बह गया।

अगले तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, 6 और 7 जुलाई को वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरिया और बस्तर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.5°C राजनांदगाँव में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6°C पेण्डा रोड में दर्ज किया गया। प्रदेश में एक-दो एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

जानिए कैसी है मानसून की स्थिति
मानसून की द्रोणिका समुद्र तल से अब श्री गंगानगर, भिवानी, आगरा, बांदा, देहरी, पुरुलिया, कोलकाता से होकर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और अब यह समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके प्रभाव में, अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। द्रोणिका अब उत्तर-पूर्व अरब सागर से गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और आसपास के क्षेत्रों में उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण तक उत्तर गुजरात, उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड से होकर समुद्र तल से 3.1 किमी और 5.8 किमी ऊपर दक्षिण की ओर झुक रही है।
The post छत्तीसगढ़ में बारिश : कोरबा-मुंगेली समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिलासपुर में उफान पर अरपा appeared first on ShreeKanchanpath.