छत्तीसगढ़

सांकरा जोंक भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश भर में 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया गया

सांकरा जोंक भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश भर में 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सांकरा मंडल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो मंडल अध्यक्ष श्री हलधर साहू जी के नेतृत्व में अटल समरसता भवन सांकरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महासमुंद सांसद प्रतिनिधि माननीय सतपाल सिंह छाबड़ा जी ने आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों और दमन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस की सत्ता की लालसा और इंदिरा गांधी के नेतृत्व में किए गए अत्याचारों ने देश को बर्बादी की ओर धकेल दिया। श्री कृष्ण कुमार साहू जी पुर्व मंडल अध्यक्ष ने बताया कि आपातकाल के दौरान देशभक्त नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल में भरकर यातनाएं दी गईं और प्रेस की स्वतंत्रता को भी छीन लिया गया था। सरकार ने प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी थी, जिससे अखबारों और पत्रिकाओं को सरकार की नीतियों के अनुसार ही समाचार प्रकाशित करने पड़ते थे। ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों की निंदा की और संविधान की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मनोज बारीक महामंत्री ने कहा कि हमें संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। इस कार्यक्रम मेंसांकरा मंडल के उपस्थित सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता गण झाडूराम परमार जी महामंत्री, श्री सुशील मेहर जी,गोविंद साहू जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष, रामलाल मलिक जी, कलपराम साहू जी,श्रीमती गायत्री डडसेना उपाध्यक्ष श्रीमती चेतना साहू, श्रीमती सानमोती चौहान, ,रोहितप्रधान,बलदेव बारिक,निरंजन यादव जी लखन परमार, आशाराम जी,मोतीराम साव सोसायटी अध्यक्ष, मुकुंद पटेल,संतरामबघेल,अनिरुद्धपाणिडॉ,सुशीलप्रधान प्रहलादपटेल,सोसायटीअध्यक्ष ,लक्ष्मणसराफ,शेषदेवसेठ,अकलश्यामचौधरी,सोसायटीअध्यक्ष ,कन्हैयानिषाद,कविता राम चौधरी,हेमंतचौहान,सत्यप्रकाशसाहू, द्वारिका पटेल, वासुदेव मेहर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में आभार प्रकट श्रीमती चेतना साहू द्वारा किया गया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button