Blog

Big news : केन्द्रीय गृहमंत्री शाह के दौरे से पहले एक और मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, महिला नक्सली का शवव हथियार बरामद

सुरक्षाबलों से नक्सलियों की मुठभेड़ जारी, बढ़ सकते हैं मारे गए नक्सलियों के आंकड़े

कांकेर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर जिले में शुक्रवार को सुबह से सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं एक महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। मौके से सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं और मारे गए नक्सलियों की संख्या भी बढ़ सकती है। कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला और कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को माओवादियों की उपस्थित की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग अभियान पर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी रवाना हुई। जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे फायरिंग शुरू हो गई। जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों की फायरिंग कमजोर पड़ने लगी।  मुठभेड़ में एक महिला माओवादी का शव और हथियार बरामद हुआ है। घटना स्थल पर अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। वहीं जवानों ने सर्चिंग अभियान जारी रखा है।

office boy girl

कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम को छोटे बेठिया इलाके के आमाटोला और कलपर के बीच जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिस पर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। मुठभेड़ वाला इलाका माड़ से सटा है। इसी इलाके में जवानों ने सबसे ज्यादा नक्सलियों को नुकसान पहुंचाया है। छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम कलपर में 2024 में हुई मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सली मारे गए थे, जिसमें कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल थे। पुलिस की सयुक्त टीम ने एक बार फिर इसी इलाके में ऑपरेशन लॉन्च किया है।

book now

The post Big news : केन्द्रीय गृहमंत्री शाह के दौरे से पहले एक और मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, महिला नक्सली का शवव हथियार बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button