Blog

टूर एण्ड ट्रेवल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, भिलाई में शातिर दंपति गिरफ्तार

भिलाई। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने ठगी के आरोपी शातिर दंपति को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर टूर एण्ड ट्रेवल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की। दोनों इतने शातिर हैं कि इन्होंने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि दोनों ठगी के एक अन्य मामले में बालोद जेल में बंद हैैं। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर निवासी टीवी जय प्रदीप पिता आरटी पनिकर (49) ने चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला में सूचना दी। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर 2022 को लेट्स ट्रेवल फ्री के नाम से आफिस सूर्या माल जुनवानी  में संचालित हो रहा था। इसका संचालन नागेश कुमार धारा व आरती द्वारा किया जा रहा था। दोनों पति पत्नी हैं और टूर एण्ड ट्रेवल्स की फ्रेंचाइजी व अन्य स्कीम में निवेश से लाखों का फायदा दिखाकर कई लोगों से रकम ऐंठ लिया।

office boy girl

दंपति ने जय प्रदीप से 45 लाख रुपए फ्रेंचाइजी व अन्य स्कीम के नाम पर लिया। इसके अलावा रामकिशोर सिंह से 10 लाख 40 हजार रुपए, इन्द्रजीत कौर से 80 लाख रुपए,  विवेक विष्वकर्मा से 10 लाख 40 हजार रुपए, इन्द्रजीत गुलाटी से 2 लाख रुपए सहित अन्य लोगों से ठगी की। अब तक दोनों के द्वारा डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया। इस मामले में धारा 420,120-बी भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।

book now

आरोपी नागेष कुमार धारा  (52) निवासी रामदास नगर कडलू जिला कसरगोड व उसकी पत्नी आरती (52) निवासी ग्राम कसरगोड बालोद जिले में ठगी के ही एक अन्य मामले में जेल में बंद होने की जानकारी दुर्ग पुलिस को मिला। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वांरट जारी कराकर गुरुवार को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया। दंपति को न्यायायिक रिमांड पर न्यायलय में प्रस्तुत कर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। दोनों के खिलाफ बेंगलुरू सिटी में धारा 420,34 व थाना राजहरा जिला बलोद में धारा 420,34 भादवि का प्रकरण दर्ज है।

The post टूर एण्ड ट्रेवल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, भिलाई में शातिर दंपति गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button