रायपुर। आईपीएल के इतिहास में पहली बार विजेता बनने वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न लोगों के लिए भारी पड़ गया। बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित समारोह में मची भगदड़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 33 से ज्यादा घायल हैं। इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पहली बार आईपीएल की ट्राफी जीतने वाली बेंगलुरू की टीम के स्वागत के लिए चिन्ना स्वामी स्टेडियम में स्वागत समारोह रखा गया। जश्न में शामिल होने उम्मीद के कई ज्यादा लोग पहुंच गए। लाखों की भीड़ के बीच भगदड़ मच गई और जो गिरा, उठ नहीं पाया। भीड़ के चलते एंबुलेंस भी देर से पहुंची। एबीएम मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर युवा हैं। इसमें 5 महिलाएं और 6 पुरुष हैं। सभी की उम्र 13 से 33 साल के बीच है। इनकी मौत सिर, रीढ़, पेट में गंभीर चोट लगने से हुई।

सीएम साय ने विपदा की घड़ी में हम कर्नाटक सरकार के साथ
कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए भगदड़ में कई लोगों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने की घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। विपदा की इस घड़ी में हम अपेक्षा करते हैं कि कर्नाटक सरकार इस घटना की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव के सभी आवश्यक कदम शीघ्रता से उठाएगी, ताकि पीड़ितों को हरसंभव सहायता मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

The post आरसीबी की जीत के जश्न में 11 की मौत, सीएम विष्णुदेव से घटना पर जताया दु:ख appeared first on ShreeKanchanpath.



