देश दुनिया

Madhya Pradesh के 9 जिलों के कलेक्टरों के नाम संभावित ट्रांसफर लिस्ट में

मध्य प्रदेश में तबादलों का मौसम चल रहा है। तृतीय श्रेणी कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले भी हो रहे हैं। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि, सैद्धांतिक तौर पर 9 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया जाना चाहिए। यह लिस्ट मुख्य सचिव तक पहुंचा दी गई है, अब मुख्य सचिव को फैसला करना है कि, 9 में से कितने कलेक्टर बदले जाएंगे।

इन जिलों के कलेक्टर बदल दिए जाने चाहिए

  1. मुरैना अंकित अस्थाना।
  2. धार प्रियंक मिश्रा।
  3. शिवपुरी रविंद्र चौधरी।
  4. रीवा प्रतिभा पाल।
  5. अलीराजपुर अभय बेडेकर।
  6. आगर मालवा राघवेंद्र सिंह।
  7. भिंड संजीव श्रीवास्तव।
    भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन सभी अधिकारियों को उपरोक्त जिलों में कलेक्टर के पद पर डेढ़ वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस आधार पर उपरोक्त सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अगले डेढ़ साल के लिए मंत्रालय बुला लेना चाहिए।

    मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में यह बदलाव भी होना है

    1. सागर कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत जून में रिटायर होने वाले हैं।
    2. अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार रिटायर हो चुके हैं और उनके स्थान पर मनीष रस्तोगी को प्रमोट कर दिया गया है।
    3. संदीप मॉकिन, दतिया कलेक्टर के पद से रिटायर हो गए हैं। दतिया कलेक्टर का पद आज प्रधानमंत्री के कार्यक्रम संपन्न होते ही खाली हो गया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button