Blog

उगादी पर्व पर आंध्र महिला मंडली के सदस्यों ने जमाया रंग, संगीत व नृत्य स्पर्धा में दिखी प्रतिभा

भिलाई। आंध्र महिला मंडली भिलाई नगर द्वारा पांरपरिक पर्वों को उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आंध्र महिला मंडली द्वारा उगादी पर्व का आयोजन आंध्रा भवन सेक्टर-5 में किया गया। कार्यक्रम में आंध्र महिला मंडली की महिलाओं ने खूब रंग जमाया। इस दौरान नृत्य स्पर्धा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। प्रतियोगिता में मंडली की महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रूंगटा डेन्टल कॉलेज की प्रोफेसर लुम्बिनियन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में  50 वर्ष से कम एवं 50 वर्ष से अधिक के सदस्यों द्वारा संगीत एवं नृत्य कम्पीटिशन में प्रतिभागिता की गई। इसमें कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया जिसकी प्रस्तुति के पुष्पलता रेड्डी द्वारा किया गया।

 ग्रुप ए 50 वर्ष से कम आयुवर्ग की नृत्य स्पर्धा में प्रथम वी. दुर्गा (सेक्टर-7), द्वितीय-एम. लक्ष्मी एवं तृतीय श्रावणी रही। इसी प्रकार ग्रुप बी 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में प्रथम पी. लक्ष्मी कल्याणी, द्वितीय के. रोजा (सिंधिया नगर) एवं तृतीय पी. श्रद्धा (स्मृति नगर) रही। इसके अलावा ग्रुप डांस में प्रथम स्थान पर तालपुरी ग्रुप, द्वितीय स्थान पर सेक्टर-1 एवं तृतीय सेक्टर-2 का ग्रुप रहा।

संगीत कम्पीटिशन के जज के रूप में एल. ललिता राव उपस्थित रही। ललिता राव कर्नाटक में म्यूजिक टीचर रही हैं और अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हैं। युवा वाहिनी की पिछले 7 साल से रेडियो एंकर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डांस काम्पिटिशन में जज के रूप में आकांक्षा जी (कत्थक डांसर) व अतिथि के रूप में टी जेपी (पार्षद-राजहरा) उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन पावनी मोहन, एम. पद्मजा ने किया। इस कार्यक्रम में आंध्र महिला मंडली की अध्यक्ष-पेरी पद्मा, उपाध्यक्ष पावनी मोहन, सचिव अनंता लक्ष्मी, तृप्ति लक्ष्मी, नाग कुमारी, विजया, निर्मला एवं समस्त कार्यकारिणी का प्रमुख योगदान रहा।

The post उगादी पर्व पर आंध्र महिला मंडली के सदस्यों ने जमाया रंग, संगीत व नृत्य स्पर्धा में दिखी प्रतिभा appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button