निर्यात जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यशाला पर जिलावार बूस्टरप कार्यक्रम 19 मई 2025 को
कवर्धा मई 2025। आईआईएफटी कोलकाता द्वारा कबीरधाम जिले में 19 मई 2025 सोमवार को एक दिवसीय निर्यात जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यशाला पर जिलावार बूस्टरप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 05ः45 बजे तक हॉटल रायल सेलिब्रेशन, रायपुर रोड, कवर्धा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य हस्तशिल्प, वस्त्र, अन्य विनिर्माण, कृषि उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में रुचि रखने वाले तकनीकी साक्षर संभावित उद्यमियों को निर्यात के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना है। इसमें उत्पादों एवं निर्यात संभावनाओं, निर्यात प्रक्रिया, विदेशी बाजारों की पहचान, निर्यात दस्तावेजीकरण की प्रक्रियाओं और उनके नियामकों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। आईआईएफटी कोलकाता के विशेषज्ञों की टीम निर्यात से जुड़ी समस्याओं और विभिन्न मुद्दों का समाधान पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण करेगी। यह कार्यशाला निर्यात से संबंधित इच्छुक और पात्र उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक प्रतिभागी इस कार्यक्रम में भाग लेकर निर्यात से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।





