शिक्षा और स्वास्थ

वैज्ञानिकों ने बादाम को माना सबसे पावरफुल फूड, शरीर की ताकत 100 गुना बढ़ाने के लिए ऐसे खाएं

सबसे ताकतवर फूड कौन सा है या शरीर में जान भरने के लिए क्या खाना चाहिए? ऐसे सवालों का जवाब मिल गया है। 1000 से ज्यादा कच्चे खाद्य पदार्थों पर स्टडी करने के बाद वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया कि कौन-कौन से खाने की चीजें रोजाना के पोषण की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं।हर इंसान जानना चाहता है कि ऐसा क्या खाना चाहिए जिससे आपके शरीर को रोजाना की जरूरत के पोषक तत्व मिल जाएं। क्या आप जानते हैं वैज्ञानिकों ने बादाम को इस लिस्ट का सबसे ज्यादा पावरफुल फूड माना है।वैज्ञानिकों ने माना है कि बादाम में प्रोटीन से लेकर विटामिन तक वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को चाहिए। इस आर्टिकल में न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा ने बताया है कि शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए आपको बादाम का सेवन कैसे करना चाहिए।वैज्ञानिकों ने बादाम को नंबर एक सुपरफूड माना है और इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू 97 रखी है। उनका मानना है कि 100 ग्राम बादाम में 579 कैलोरी होती है। बादाम मोनो-अनसैचुरेटेड फैट और फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसके सेवन से दिल को स्वस्थ रखने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button