Blog

उतई में दिन दहाड़े लूट, नगदी व मोबाइल लूटकर भागे बदमाश, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार हुए 7 आरोपी

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में रविवार को दिन दहाड़े लूट की घटना हुई। उमरपोटी बोगदा अण्डरब्रिज के पास अज्ञात बदमाशों ने युवक से लूट की। युवक के पास से 20 हजार रुपए नगदी, मोबाइल व वर्स लूट लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई नगदी रकम, मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया है।

portal add

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रिसाली निवासी महेन्द्र कुमार साहू ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी मोटर सायकिल से एक अन्य साथी के साथ रिसाली उमरपोटी मार्ग से प्लाईवूड खरीदने उतई जा रहे थे। दोपहर करीबन 2.00 बजे उमरपोटी बोगदा अण्डरब्रिज के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोका।  एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया और गाड़ी कैसे चला रहा है कहकर धमकाने लगा। पीछे से आ रही प्रार्थी के साथी कोमल देशमुख, ईश्वरी साहू, टिकेश्वर देशमुख ने अज्ञात लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन इन लोगों ने अन्य साथियों को को फोनकर वहां बुला लिया।। सभी अज्ञात लोगों द्वारा प्रार्थी एवं उसके अन्य साथियों के साथ पाईप और डण्डे से मारपीट कर महेन्द्र साहू के जेब में रखे 20,000 रुपए, पर्स एवं ओप्पो कंपनी का मोबाइल लूट कर भाग गए। शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 309(6) बीएनएस के तहत् अपराध कायम कर विवेचना में लिया।

office boy girl

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा एवं SDOP महोदय पाटन अनुप कुमार लकड़ा को कड़े निर्देश दिए। विवेचना के दौरान त्रिनयन ऐप की मदद से घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए। पुलिस के सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए सघनता से आरोपियों की पता तलाश की गई। विश्वस्त् सूत्रों से सूचना मिली कि संदेही स्टेशन मरोदा शीतला तालाब के पास बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर 07 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

book now

जिनसे कड़ाई से पुछताछ करने पर 27 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 2.00 बजे ग्राम उमरपोटी बोगदा पुलिया के पास कुछ राहगीरों के साथ मारपीट कर 20,000 रुपए नगदी, पर्स एवं एक मोबाइल फोन को लूट करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल कीमती 10,000 रुपए व नगदी रकम 14,000 रुपए व एक जेंट्स पर्स को बरामद कर जब्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, कमल सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक नेमु प्रसाद साहू, आरक्षक दुष्यंत लहरे, कृष्णा बंजारे, सुरेन्द्र सिंह चौहान, हुलेश्वर साहू, दिनेश साहू, गिरजाशंकर बंजारे, विक्रम साहू, हिम्मत सिंह तथा शिखर भट्ट की सराहनीय भूमिका रही।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी

01.       दुर्गेश जोशी उर्फ बाला पिता बालक दास जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी स्टेशन मरोदा।
02.       सोनू नेताम उर्फ झोलटा पिता जितेन्द्र नेताम उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी शिवपारा मरोदा।
03.       अरूण खुटेल पिता नारायण उम्र 21 वर्ष निवासी स्टेशन के पास विजय चौक मरोदा।
04.       समीर धृतलहरे पिता हेमंत कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी सुपेला डी ब्लॉक दक्षिण गंगोत्री।
05.       दुर्गेश सेन पिता अमृत लाल सेन उम्र 34 वर्ष निवासी न्यू कृष्णा नगर सुपेला।
06.       नीरज आडिल पिता पुरषोत्तम उम्र 26 वर्ष निवासी मिनीमाता पारा स्टेशन मरोदा।
07.       बोधी सोनकर पिता दल्लू सोनकर उम्र 53 वर्ष निवासी इंदिरा चौक शीतला मंदिर के पास मरोदा।

The post उतई में दिन दहाड़े लूट, नगदी व मोबाइल लूटकर भागे बदमाश, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार हुए 7 आरोपी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button