देश दुनिया

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की गीदड़भभकी, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के सामने किया प्रदर्शन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पहलगाम हमले के बाद अब सीनाजोरी पर उतर आया है। पहले तो उसने   दी और अब उसके मुठ्ठी भर पिट्ठुओं ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान जमकर भारत विरोधी नारेबाजी भी की गई। यह सब भारतीय उच्चायोग के प्रवेश द्वार के बिलकुल नजदीक और पाकिस्तानी पुलिस की मौजूदगी में किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनकर प्रदर्शनकारियों को देखती रही और उनके खिलाफ कोई भी एक्शन लेने से परहेज किया।

भारत में भी विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली में भी पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान उच्चायोग के पास 500 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और पड़ोसी देश के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर भारत में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता भी शामिल थे। साथ ही ‘एंटी-टेरर एक्शन फोरम’ जैसे कई सामाजिक संगठनों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उच्चायोग से करीब 500 मीटर की दूरी पर अवरोधक लगाए गए हैं और प्रदर्शनकारियों को वहीं रोक दिया गया

भारत ने G20 देशों को दी हमले की जानकारी

भारत ने गुरुवार को लगभग सभी जी20 सदस्य देशों के राजनयिकों और अपने रणनीतिक साझेदारों को पहलगाम आतंकी हमले और सीमा पार आतंकवाद से इसके संबंध के बारे में जानकारी दी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह जानकारी दी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने राजनयिकों को मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘‘ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने’’ की दृढ़ नीति के बारे में भी बताया।

पीएम मोदी बोले- आतंकियों को कल्पना से परे सजा देंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सभी आतंकवादियों और इसकी साजिश रचने वालों को ‘‘उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा देने’’ का संकल्प जताते हुए कहा कि अब आतंकियों की ‘‘बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने’’ का समय आ गया है। मोदी ने बिहार के मधुबनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। उन्होंने अपने भाषण में कुछ बातें अंग्रेजी में भी कहीं, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘मित्रों, आज मैं बिहार की धरती से पूरी दुनिया को बता देना चाहता हूं कि भारत एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा। हम धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे। आतंकवाद कभी भारत का मनोबल नहीं तोड़ पाएगा।’’

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button