Blog

Big news : दुर्ग में सामने आया तीन तलाक का मामला, केन्द्र सरकार ने खत्म किया कानून फिर भी नहीं मान रहे लोग

पीड़िता ने दुर्ग पुलिस से मांगा न्याय, एसपी बोले होगी कानूनी कार्रवाई

भिलाई। देश में तीन तलाक का कानून खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में तीन तलाक को खत्म कर दिया इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। ताजा मामले में दुर्ग के कसारीडीह में रहने वाली एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली। महिला को तलाक देने के बाद उसका पति दूसरी महिला के साथ रहने लगा। अब इस मामले में महिला ने दुर्ग पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पद्मनाभपुर थाने में आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2) बीएनएस एवं मुस्लिम विवाह विच्छेद की अधिनियम वर्ष 2019 की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

portal add

इस पूरे मामले में पीड़िता रेशमा फातेमा ने बताया कि उसकी शादी मो. रईस पिता मो. अकरम खोखर के सा 16 नवंबर 2023 को पटेल लॉन, पुराना कामठी रोड, नागपुर में मुस्लिम तेली बिरादरी के रितीरिवाज के अनुसार हुई। शादी में उनकी मां ने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया। शादी के बाद वह कसारीडीह दुर्ग अपने पति और पति के परिवार वालों के साथ रहने लगी। शुरुआती कुछ दिन ठीक रहने के बाद पति व ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया और बिना बात के विवाद करने लगे। दहेज में सोने रिंग, बाइक व ज्यादा कैश नहीं देने को लेकर विवाद करने लगे। एक लाख रुपए मां से लाकर देने की डिमांड करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां ने पांच बहनों की शादी कराई और इस शादी में भाई ने 20 लाख का कर्जा लिया था। डिमांड पूरी नहीं करने पर पति के द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई।

office boy girl

पीड़िता की छोटी बहन की भी इसी घर में शादी
पीड़िता ने बताया कि उसकी छोटी बहन मदीना फातेमा की शादी उसके देवर बशीर खोखर के साथ हुई है। छोटी बहन को तकलिफ ना हो इसलिए यह सब सबकुछ सहती थी। सोचा था पति आज नहीं तो कल सुधर जायेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों बहनों को मानसिक, शारिरीक रूप से और मायके वालो को आर्थिक रूप से परेशान करने लगे। ससुराल वालो द्वारा हम दोनो बहनो के सोने के दो हार व कान की बालियां छिपा दी गई। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की 7 साल पहले मृत्यू हो चुकी है और ससुराल वाले बार बार मायके वालों से रुपए की मांग करते रहते हैं।

book now

18 दिसंबर 2024 को दिया तीन तलाक
पीड़िता ने बताया कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है और उसे देखने पर यह कहा कि कुछ नहीं होता सब चलता है। इसके बाद 18 दिसंबर 2024 को तीन तलाक दे दिया और अपने मायके जाने बोल दिया। पीड़िता ने बताया कि वह और उसकी बहन अभी घर पर अकेले रहते हैं और उसका पति भोपाल में दूसरी औरत के साथ रह रहा है। ससुराल वाले भी छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं। पीड़िता ने यह भी कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक कानून खत्म कर दिया तो यहां लोग क्यों नहीं मान रहे हैं। बहरहाल इस पूरे मामले में पद्मनाभपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
दुर्ग के एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि कुछ दिन पहले ऐसा मामला सामने आया था। एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देनें का आरोप लगाया है। हमने इस मामले की जांच कराई और तीन तलाक के संबंध में जो कानूनी धाराएं हैं उसके अनुसार अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस केस में जो भी वैधानिक कार्रवाई है वह संबंधित थाने से की जा रही है।

The post Big news : दुर्ग में सामने आया तीन तलाक का मामला, केन्द्र सरकार ने खत्म किया कानून फिर भी नहीं मान रहे लोग appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button