सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार तड़के ACB और EOW की रेड से हड़कंप मच गया। ACB और EOW की टीम ने जिले में 6 अलग अलग जगह छापे मारी की है। यह पूरा मामला तेंदुपत्ता बोनस के फर्जीवाड़े से जुड़ा बताया जा रहा है। टीम ने पूर्व विधायक के रिश्तेदार के घर पर रेड कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के ACB और EOW टीम ने सुकमा जिले के 6 अलग अलग जगहों पर छापेमार कार्रवाई की है। पूर्व MLA और CPI नेता मनीष कुंजाम के रिश्तेदार और अन्य 5 तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर आज (गुरुवार) तड़के टीम पहुंची है। सुकमा और कोंटा में 2 जगहों पर कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि छापे की कार्रवाई तेंदूपत्ता बोनस फर्जीवाड़े से जुड़ा है। कुछ दिन पहले इस मामले में डीएफओ अशोक पटेल को निलंबित किया गया था।

The post ACB-EOW की रेड : सुकमा में पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के रिश्तेदार के घर दबिश, तेंदुपत्ता बोनस फर्जीवाडे का मामला appeared first on ShreeKanchanpath.