Blog

Encounter : बस्तर संभाग के तीन जिलों की सीमा पर 500 जवानों से घिरे नक्सली, पांच नक्सली ढेर… तीन के शव बरामद

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के पांव उखाड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों के खात्मे को सुरक्षाबल तेजी से पूरा करने आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर संभाग के तीन जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर व नारायणपुर सीमा पर मंगलवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अब तक तीन नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही हथियार भी बरामद किए हैं।

office boy girl

मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के पार भारी संख्या में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसी के आधार पर एक दिन पहले दंतेवाड़ा और बीजापुर से जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। करीब 500 जवान कोर इलाके में घुसे हैं और सुबह 8 बजे से फायरिंग जारी है। 5 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि 3 शवों के साथ इंसास राइफल बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकले सुरक्षा बल की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है।  मुठभेड़ खत्म होने और सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति क्लियर हो पाएगी।

बढ़ सकती है नक्सलियों की संख्या
बताया जा रहा है कि दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। लगातार नक्सलियों के पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही थी। फिलहाल मुठभेड़ स्थल पर तलाशी अभियान चल रहा है। यही नहीं मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें 20 मार्च को बीजापुर और कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की अलग-अलग मुठभेड़ हुई। बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए और बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान शहीद हो गया। इसी प्रकार कांकेर में चार नक्सली को मार गिराया गया। इस प्रकार 30 नक्सलियों ढेर कर उनके शव बरामद किए गए।

The post Encounter : बस्तर संभाग के तीन जिलों की सीमा पर 500 जवानों से घिरे नक्सली, पांच नक्सली ढेर… तीन के शव बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button