Blog

दो माह में यातायात विभाग ने 50 लाख से ज्यादा का किया जुर्माना, 12 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई

भिलाई। दुर्ग पुलिस के यातायात विभाग द्वारा नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा विगत 2 माह में 12 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग ऋचा मिश्रा के मार्ग दर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है जो नियम तोड़ते हैं।

office boy girl

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 02 माह में कुल-12609 यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 50 लाख 2 हजार रुपए समन शुल्क वसूल किया गया। यातायात पुलिस के इस कार्यवाही में सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट ना लगाने वाले 3692 वाहन चालको पर एवं आवागमन के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले 1981 वाहन चालको पर मोटर व्हीकट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, इसके अतिरिक्त दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति वाहन चालन, मोबाईल का उपयोग करते वाहन चलाने वाले, यातायात संकेत का उल्लंघन करने वाले, चार पहिया वाहन काली फिल्म लगाने वाले एवं शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही की जा रही है।  साथ ही संदिग्ध वाहन एवं वाहनो में हुटर, नीली बत्ती एवं सायरन लगाकर घूमने वाले वाहन चालको के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु संबधित थानो के सुपुर्द किया गया। 

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जनवरी माह में सडक सुरक्षा माह के दौरान 78 जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से 54,776 लोगो यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। यातायात पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि वें स्वयं एवं दूसरो की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

The post दो माह में यातायात विभाग ने 50 लाख से ज्यादा का किया जुर्माना, 12 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button