देश दुनिया

मध्य प्रदेश में तेजी से गर्म हो रहा मौसम का मिजाज… गुजरात से सटे इलाकों में होने लगा लू का अहसास

भोपाल: मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज तेजी से गर्म हो रहा है। खासतौर पर गुजरात से लगे इलाकों में तो भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई। सोमवार को सबसे अधिक दिन का तापमान धार और रतलाम में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं शिवपुरी और उज्जैन में 37 डिग्री सेल्सियस और खरगोन व गुना में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि पूर्वी इलाकों में दिन में भीषण गर्मी पड़ने लगी हैं, लेकिन वहां अभी रात के न्यूनतम तापमान में वृद्धि नहीं हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले पांच दिनों बाद नजर आएगा। मार्च की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान पांच और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बढ़ गया है।

गर्म हवाओं के कारण दिन के साथ-साथ रात का तापमान बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा रहा।

आसमान साफ होने से दृश्यता छह हजार मीटर तक रही। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की दिशा अब पूर्वी-दक्षिण पूर्वी हो गई है। इससे गर्मी और बढ़ गई है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button