कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया. सिद्धारमैया ने इस मीटिंग में अपने कैबिनेट सहयोगियों को धन्यवाद दिया और तीन साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी सामने रखा. सीएम सिद्धारमैया ने इसी मीटिंग में इस बात का ऐलान भी कर दिया कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं.
सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए दोपहर ढाई बजे का समय मांगा है. सिद्धारमैया ढाई बजे लोकभवन पहुंचकर सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे. लेकिन इस बीच एक नया ट्विस्ट आ गया है. राज्यपाल बेंगलुरु में मौजूद ही नहीं हैं. ऐसे में सिद्धारमैया अब अपना इस्तीफा राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को सौंपेंगेसिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग में अगले मुख्यमंत्री के लिए डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव भी कर दिया है. हालांकि, शिवकुमार के नाम पर विधायक दल की मोहर लगनी अभी बाकी है. विधायक दल की बैठक कल यानी 29 मई की शाम 5 बजे बेंगलुरु के एक होटल में बुलाई गई है. इससे पहले, सीएम सिद्धारमैया इस्तीफा देने के बाद आज दिल्ली जाएंगे. ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान सिद्धारमैया भावुक नजर आए. कुछ मंत्री भी सीएम को भावुक देख भावुक हो गए. इस बैठक के बाद डीके शिवकुमार अपने आवास पहुंच गए हैं.कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की घड़ी अब आ गई है. सिद्धारमैया दोपहर ढाई बजे लोकभवन पहुंचेंगे और राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंप देंगे. सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया शाम तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीके शिवकुमार भी मौजूद रह सकते हैं.कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार की विदाई का वक्त तय हो गया है. सिद्धारमैया शाम तीन बजे लोकभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. सिद्धारमैया ने इस्तीफे से पहले अगले मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है. डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे.कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. सीएम सिद्धारमैया ने सभी मंत्रियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया और सूबे की वित्तीय स्थिति को लेकर भी चर्चा की. सीएम ने सहयोगियों को बताया कि पिछले तीन वर्षों में उनकी अगुवाई वाली सरकार ने क्या-क्या किया, कांग्रेस की चुनावी गारंटियां पूरी करने के लिए योजनाएं किस तरह से लागू कीं और सामने आई चुनौतियों से किस तरह पार पाया.मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शाम तीन बजे लोकभवन जाएंगे. सीएम सिद्धारमैया लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे. राज्यपाल बेंगलुरु में नहीं हैं, ऐसे में वह अपना इस्तीफा राजभवन सचिवालय को सौंपेंगे. गौरतलब है कि राज्यपाल रात के 10.30 बजे निकल गए थेकर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पद से इस्तीफा देने वाले हैं और राज्यपाल बेंगलुरु से बाहर हैं. ऐसे में प्रक्रिया और संविधान के प्रावधान क्या कहते हैं? सिद्धारमैया के सामने क्या-क्या कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. सिद्धारमैया ने यह ऐलान मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में किया. सिद्धारमैया ने भावुक माहौल में यह ऐलान किया. इससे पहले, सीएम सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया था. इस मीटिंग की शुरुआत 9 बजे से होनी थी, लेकिन यह मीटिंग एक घंटे देरी से शुरू हुई. सीएम सिद्धारमैया खुद एक घंटे की देरी से अपने आवास में उस जगह पहुंचे, जहां मंत्रियों के लिए ब्रेकफास्ट की टेबल सजी थी.डीके शिवकुमार बेंगलुरु पहुंच गए हैं. कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता के नेतृत्व परिवर्तन की हलचल है. सीएम सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया है. डीके शिवकुमार भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं. डीके शिवकुमार के एयरपोर्ट से सीधे सीएम हाउस जाने की चर्चा थी. शिवकुमार और सिद्धारमैया ने एक-दूसरे को गले लगाकर एकजुटता का संदेश दिया. शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिए.





