कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दो दिन पहले कोर्ट परिसर से भागे छेड़छाड़ के अधेड़ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो दिन बाद कोर्ट परिसर में घूम रहा था और इस दौरान पुलिस को सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दरअसल अधेड़ आरोपी को कोर्ट ने छेड़छाड़ के मामले में एक साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। सजा से डरकर वह भाग गया था।
घटना 3 मार्च की है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय बैकुंठपुर के प्रकरण क्रमांक 397/2022 धारा 354 के आरोपी सोमार साय चेरवा (61) निवासी सोनहत को कोर्ट ने एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। सजा से भयभीत होकर आरोपी न्यायालय परिसर में उपस्थित लोगों की आंखों के सामने से ओझल होकर फरार हो गया था। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय में कर्तव्यस्थ लिपिक की रिपोर्ट पर थाना चरचा में धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर अधेड़ की पतासाजी शुरू की गई।
शिकायत दर्ज होने के दूसरे दिन यानी 5 मार्च शुक्रवार को आरोपी सोमार साय कोर्ट परिसर में घूमता दिखा। मुखबिर ने इसकी सूचना चरचा पुलिस को दी। सूचना के बाद चरचा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अनिल किंडो, प्रधान आरक्षक शम्भू पोर्ते, आरक्षक विजय सिंह तथा सैनिक सतीश सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।
The post कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा, डरकर भाग गया छेड़छाड़ का आरोपी… 48 घंटे के अंदर पकड़ाया appeared first on ShreeKanchanpath.

![मरीन ड्राइव में ‘खुशहाल एक साल’इवेंट में रायपुरवासियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा] सही जवाब देकर उपहार भी बटोरे 2 ezgif.com animated gif maker lnOOH7](https://jagannathdailynews.com/wp-content/uploads/2024/12/ezgif.com-animated-gif-maker-lnOOH7.gif)

