सेहत

आंतों की कमजोरी दूर करने का रामबाण इलाज है ये 1 सब्जी, पाचन पर करती है औषधि का काम, आचार्य बालकृष्ण से जानिए फायदे

लौकी (Bottle Gourd) सेहत के लिए उपयोगी एक हरी सब्जी है जो लगभग पूरे साल मिलती है। ये सब्जी सेहत के लिए अमृत है। ताजी इस हरी सब्जी का सेवन लोग उसका जूस बनाकर, भुजिया बनाकर, दाल के साथ और सूप के रूप में करते हैं। लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसे सुपर फूड माना जाता है। इसमें विटामिन, खनिज और अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। कम कैलोरी और हाई फाइबर ये सब्जी वजन घटाने में मदद करती है और पाचन को बेहतर बनाती है। पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर इस सब्जी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और दिल के रोगों से बचाव होता है।

इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस भी मौजूद होता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद आयरन और फोलेट एनीमिया से बचाव करता है और   सर्कुलेशन में सुधार करता है। विटामिन C से भरपूर ये सब्जी इम्यूनिटी को मजबूत करती है और स्किन की हेल्थ में सुधार करती है। इसमें भरपूर पानी मौजूद है जो बॉडी को हाइड्रेट रखता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया जिनको पेट संबंधी परेशानी हैं गैस, कब्ज व अपच हैं वे लौकी को गर्म पानी से धोकर छिलके समेत उसका जूस निकालकर रोजाना सुबह खाली पेट उसका सेवन करें। ये जूस आंतों की कमजोरी को दूर करेगा और आंत की सेहत को दुरुस्त करेगा। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और आंत की कमजोरी को दूर करने में ये बहुत प्रभावी मानी जाती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि लौकी कैसे आंतो की सेहत को दुरुस्त करती है और पाचन में सुधार करती है।

लौकी कैसे पाचन को दुरुस्त करती है?

लौकी का सेवन करने से आंत और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। लौकी में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर मौजूद होता है जो मल को सॉफ्ट बनाता है और कब्ज की समस्या दूर करता है। अगर रोजाना सुबह खाली पेट ताजी लौकी के जूस का सेवन किया जाए तो यह आंतों की सफाई करता है और आंतों की कमजोरी का इलाज करता है। लौकी में 90% तक पानी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और आंतों में नमी बनी रहती है। जिन लोगों की आंतें सूख गई हैं, आंतों में कमजोरी हो गई है, पेट में जलन औरएसिडिटी रहती है ऐसे लोग रोजाना लौकी के जूस का सेवन करें। लौकी का रस पेट की जलन, एसिडिटी और अल्सर जैसी समस्याओं में राहत देता है।यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और पेट के बैक्टीरिया बैलेंस रखता है। लौकी एक ऐसी सब्जी है जो एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इससे आंतें मजबूत बनती हैं और पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं।

लौकी का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से होते हैं फायदे

लौकी का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है। ये सब्जी विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है और बॉडी को हेल्दी रखती है। लौकी का सेवन अगर उसका जूस निकालकर किया जाए तो दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। ये जूस गैस, एसिडिटी और अपच से राहत दिलाता है। लौकी का जूस निकालने से पहले लौकी को चख लें कि कहीं उसका स्वाद कड़वा तो नहीं है। कड़वी लौकी नुकसानदायक हो सकती हैं।

लौकी के जूस का सेवन करने से स्किन की रंगत में निखार आता है। लौकी के जूस के साथ एक सेब को मिलाकर जूस बनाया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई रहता है वो रोजाना इस जूस का सेवन करें। जिन लोगों को कफ की शिकायत होती है वो इसमें थोड़ा सा काली मिर्च का पाउडर मिलाकर उसका सेवन करें इसकी ठंडी तासीर बदल जाएगी।

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button