Blog

बिलासपुर रेलवे स्टेशन का री डेवलपमेंट, यात्रियों की सुविधा के लिए प्रबंधन ने किए यह विशेष प्रबंध

बिलासपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर स्टेशन को 392 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है। स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। रेल प्रशासन रेलवे यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते कुछ मौजूदा यात्री सुविधाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो रही है, लेकिन रेलवे यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

इस पुनर्विकास कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। रेलवे प्रशासन यात्रियों को असुविधा से बचाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। नये भवन निर्माण हेतु बेरिकेटिंग के साथ यात्री सुविधाओं में विभिन्न बदलाव किये गए हैं। स्टेशन आवागमन हेतु सड़क मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। यात्रियों की बेहतर आवागमन सुविधा के लिए कुछ बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा समय को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर पर्याप्त समय पहले पहुंचें, साथ ही यातायात निर्देशों का पालन करें।

बिलासपुर स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए यह प्रबंध 

नये स्टेशन भवन के निर्माण कार्य हेतु गेट नं 03 को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

यात्रियों के आवागमन हेतु गेट नं 01 व 02 पूरी तरह से खुला है ।

गेट नं 01 व 02 के पास ड्रॉप एंड गो की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है |

गेट नं 04 से भी यात्रियों का आवागमन सुचारु है केवल गेट नं 04 पहुँचने के मार्ग को डाइवर्ट कर आसान यू टर्न पहुँच मार्ग उपलब्ध कराई गई है |

गेट नं 04 के पास ऑटो और टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है जिससे यात्रियों को ज्यादा चलना न पड़े।

यातायात व्यवस्था प्रदर्शित करने वाले साइनेज बोर्ड आदि भी लगाए गए हैं।

अनारक्षित टिकटिंग की सुविधा भी आरक्षित टिकट घर में उपलब्ध कराई गई है।

The post बिलासपुर रेलवे स्टेशन का री डेवलपमेंट, यात्रियों की सुविधा के लिए प्रबंधन ने किए यह विशेष प्रबंध appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button