मौसम विभाग में मौसम में परिवर्तन को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार दो दिनों के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगरा में 24 और 25 दिसंबर को एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आएगा। फिलहाल 23 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। लोगों को गर्मी का एहसास होगा। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि गुरुवार की सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया रहेगा। धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलेगी। 24 और 25 जनवरी को भी यही स्थिति रह सकती है।
कैसा रहेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी घने कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। कई जिलों में बर्फ गिरने के साथ बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें मथुरा, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, हाथरस, बिजनौर, अलीगढ़ आदि जिले शामिल हैं। मेरठ में आज रात बारिश होगी। सहारनपुर में बूंदाबांदी होने की संभावना है। मथुरा में आज रात और कल दिन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अलीगढ़ में रात को हल्की-फुल्की और कल दिन में ठीक-ठाक बारिश होगी।
कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आज रात आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 23 जनवरी बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप निकलेगी। रात को भी आसमान साफ रहेगा