भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के फरीद नगर में रविवार को गो-मांस बिक्री का मामला सामने आया। यहां के तीन घरों में चोरी छिपे गो-मांस बेचे जाने की जानकारी बजरंग दल के लोगों को मिली। बजरंग दल के लोगों ने अपने ही एक कार्यकर्ता को ग्राहक बनाकर भेजा तो पूरा भांडा फूटा। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मोहल्ले वालों ने भी इसका विरोध जताया। इधर इस बीच एक युवक ने फांसी लगा ली। मृतक के परिजनों का कहना है कि उसने बजरंग दल के लोगों के डर से खुदकुशी कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला फरीदनगर में हड्डी गोदाम के पास का है। यहां तीन घरों में गौमांस मिला है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें लंबे समय से ऐसी जानकारी मिल रही थी कि यहां चोरी छिपे गो-मांस बेचा जा रहा है। रविवार को बजरंग दल का एक सदस्य खुद ग्राहक बनकर शिव मंदिर के पास फरीद नगर पहुंचे। रविवार को यहां उन्होंने गौ-मांस खरीदा तब जाकर इसकी सच्चाई सामने आई। इसके बाद इसका विरोध शुरू हुआ। बजरंग दल के आने की खबर मिलते ही गो-मांस बेचने वाले फरार हो गए। खबर मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गो-मांस खरीदने वाले युवक ने लगाई फांसी
इधर इस घटना के बाद फरीद नगर के रहने वाले एक युवक लोकेश सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लोकेश सोनी (22) गौ-मांस खरीदकर लाया था। अचानक से बजरंग दल के लोगों का विरोध देखकर लोकेश काफी डर गया और वो घर के अंदर जाकर कमरा बंद कर दिया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता उसने आत्महत्या कर ली। फिलहा सुपेला पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
The post भिलाई के फरीद नगर में बिक रहा था गो-मांस, बजरंगियों ने किया स्टिंग, युवक ने कर ली खुदकुशी appeared first on ShreeKanchanpath.