Blog

सैफ अली खान पर हमला : देर रात दुर्ग पहुंची मुंबई पुलिस की टीम, ठाने से गिरफ्तार हुआ एक और संदिग्ध

भिलाई। मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध से पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस की टीम देर रात दुर्ग पहुंची। मुंबई पुलिस की टीम फ्लाइट से रवाना हुई थी और रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद देर रात लगभग 11 बजे दुर्ग पहुंची। दुर्ग पहुंचने के बाद मुंबई पुलिस ने संदिग्ध आकाश को हिरासत में लिया। वहीं इस दौरान मुंबई पुलिस के जवान मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बचते रहे। संदिग्ध को मुंबई ले जाकर पूछताछ करने व उसे बाद ही मामले का खुलासा करने की बात कही। इधर मुंबई पुलिस ने ठाने से सैफ पर हमले के एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा करेगी।

बता दें शनिवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सैफ पर हमले के संदिग्ध को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से उतारा था। दुर्ग आरपीएफ टीआई एसके सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस से एक फोटो भेजा गया था। मुंबई पुलिस से इनपुट मिला कि आकाश नाम का यह शख्स दुर्ग की ओर ट्रेन से निकला है। यह नहीं पता था कि किस ट्रेन में हैं। इसके बाद दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आने वाली सभी ट्रेनों की तलाशी ली गई। इस दौरान ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से संदिग्ध को उतारा गया है। फिलहाल वह  दुर्ग आरपीएफ की कस्टडी में है। मुंबई पुलिस को सूचना दे दी गई है। मुंबई पुलिस दुर्ग के लिए रवाना हो चुकी है और वही उससे पूछताछ करेगी।

दुर्ग में पकड़ाया सैफ का हमलावर

ठाने से पकड़ाया सैफ का हमलावर
मुंबई पुलिस ने सैफ पर हमला करने वाले एक संदिग्ध को शनिवार देर रात ठाणे से गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस टीम ने आरोपी को ठाणे के हीरानंदानी लेबर कैंप इलाके से अरेस्ट किया। कुछ साल पहले वह इसी इलाके में मजदूरी करता था। वह ठाणे के एक बार में हाउसकीपिंग का भी काम कर चुका है। पुलिस के मुताबिकआरोपी ने कई नाम रखे हैं जैसे- विजय दास, बिजॉय दास, मोहम्मद इलियास, बीजे आदि। मुंबई पुलिस ने इस मामले में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेगी।

जानिए क्या है पूरा मामला
मुंबई में एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया था। घटना मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे हुई। इस हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। घायल सैफ को रात में ही लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल सैफ अली खान खतरे से बाहर है।

The post सैफ अली खान पर हमला : देर रात दुर्ग पहुंची मुंबई पुलिस की टीम, ठाने से गिरफ्तार हुआ एक और संदिग्ध appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button