Blog

बीजापुर में सुरक्षाबलों बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सली… सीएम साय बोले- नक्सलियों के खात्मे के लिए सरकार संकल्पित

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए सभी नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इधर इस सफलता पर छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने कहा कि नक्सलवाद के अंधकार को मिटाकर प्रदेश में शांति और विकास की रौशनी फैलाने छत्तीसगढ़ सरकार दृढ़ संकल्पित है।

बता दें बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली बैठक में शामिल थे। इस बीच गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान कई नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

इस एनकाउंटर में कुल कितने नक्सली मारे गए हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। जवानों के वापस लौटने के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा। शुक्रवार सुबह से ही फोर्स फिर सर्चिंग पर पहुंच गई है। तीन जिलों के लगभग 1500 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा है और आसपास सर्चिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि सर्चिंग पूरी होने के बाद मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती थी।

सीएम साय ने की अभियान की सराहना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा नक्सलियों को मार गिराए जाने की जानकारी मिलने पर नक्सल विरोधी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के अंधकार को मिटाकर प्रदेश में शांति और विकास की रौशनी फैलाने हम दृढ़ संकल्पित हैं।

The post बीजापुर में सुरक्षाबलों बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सली… सीएम साय बोले- नक्सलियों के खात्मे के लिए सरकार संकल्पित appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button