Blog

Breaking News : निकाय चुनाव की घोषणा से पहले 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त, कलेक्टर संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकायों में चुनाव से पहले 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी गई। राजधानी रायपुर, दुर्ग सहित 10 नगर निगम के कार्यकाल अलग अलग तिथियों में समाप्त हो रहे हैं। चुंकि चुनाव की घोषणा नहीं हुई है इसलिए निगमों में प्रशासक पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। निगम में संबंधित जिलों के कलेक्टरों को प्रशासक बनाया गया है। इस संबंध अधिसूचना जारी कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर समेत 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इन निगमों की निर्वाचित पार्षदों का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों में समाप्त हो रहा है। परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के दूसरे दिन से प्रशासक अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासक तब तक अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे जब तक कि नई निर्वाचित परिषद का गठन नहीं हो जाता। प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार, रायपुर समेत अन्य प्रभावित नगर निगमों में प्रशासक का कार्यभार स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इसका उद्देश्य नगर निगम की योजनाओं और विकास कार्यों को बाधित होने से बचाना है।

देखें आदेश…..

The post Breaking News : निकाय चुनाव की घोषणा से पहले 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त, कलेक्टर संभालेंगे जिम्मेदारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button