Blog

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक, आधा झुका रहेगा ध्वज… सीएम ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 9:51 बजे दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनके निधन पर देशभर में शोक व्याप्त है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में झंडा आधा झुका रहेगा साथ ही सरकारी या आधिकारिक स्तर पर मनोरंजन के कार्यक्रम भी नहीं होंगे। यही नहीं सीएम साय ने अपने सभी कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए हैं।

इससे पहले गुरुवार रात को पूर्व पीएम के निधन की खबर मिलने के बाद सीएम साय ने एक्स पर भावुक पोस्ट कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

The post पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक, आधा झुका रहेगा ध्वज… सीएम ने रद्द किए सभी कार्यक्रम appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button