Blog

महतारी वंदन योजना में सनी लियोनी के नाम पर फ्रॉड, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज

बस्तर जिले के तालुर के युवक के खाते में जा रहे थे सनी लियोनी के नाम पर प्रति माह 1000 रुपए

जगदलपुर। महतारी वंदन योजना में फिल्म स्टार सन्नी लियोनी के नाम से खाते में ट्रांसफर हो रही राशि के मामले में पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तालुर के रहने विरेन्द्र कुमार जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। विरेन्द्र जोशी पर आरोप है कि उसके द्वारा सनी लियोनी के नाम पर फर्जी दस्तावेज जमा कर इस योजना के तहत प्रति माह एक हजार रुपए की राशि ली जा रही है।

बता दें छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की राशि सनी लियोनी के नाम पर हर महीने खाते में ट्रांसफर हो रही थी। इस मामले का रविवार को तब पता चला जब एक एक्स यूजर ने स्क्रीन शॉट शेयर किया। इसके बाद प्रशासन अलर्ट हुआ और जांच कराई। जांच में यह बात सामने आई कि बस्तर जिले के तालुर गांव में विरेन्द्र जोशी के द्वारा फर्जीवाड़ा किया गया है। महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोनी, पति जॉनी सिंस के नाम का आवेदन डाला गया था। आवेदन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है। सत्यापन के बाद छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए इस फॉर्म को एलिजिबल बताया गया, जिसके बाद इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 कुल 10 महीने तक हर महीने 1-1 हजार रुपए की राशि डाली गई है। कुल 10 हजार रुपए खाते में डल चुके हैं। इसके बाद बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने मामले दोषी के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए।

मामले में कलेक्टर हरिस एस ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी के आईडी से रजिस्टर्ड हुआ था और गांव के वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति द्वारा जालसाजी कर अवैध तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा था। शासन प्रशासन की महत्वपूर्ण योजना में धांधली और धोखाधड़ी के मामले में आरोपी वीरेन्द्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी ने कहा- वह निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है
इस पूरे मामले में आरोपी वीरेन्द्र जोशी का भी बयान आया है। उसने वीडियो जारी कर कहा है कि उसको फंसाया जा रहा है। उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया है। वीरेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि सनी लियोनी के नाम से मेरे खाते में पैसे आ रहे हैं, इसकी जानकारी मुझे रविवार को हुई। मेरे घर में जब वेरिफिकेशन के लिए टीम आई, तब पता चला। युवक ने कहा कि वह सरकारी पैसे को वापस कर देगा।

The post महतारी वंदन योजना में सनी लियोनी के नाम पर फ्रॉड, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button