Blog

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की जीत पर मतदाताओं का जताया आभार, कहा- ‘एकजुट होकर हम और ऊंची उड़ान भरेंगे’

नईदिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिला चुका है। राज्य में भाजपा और उसके सहयोगी 141 सीटों पर आगे है। इसी के साथ इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महाराष्ट्र में बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। इसी के साथ उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को आश्वासन दिया कि गठबंधन राज्य की प्रगति के लिए काम करता रहेगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को हार का सामना करना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक साथ होकर हम और भी ज्यादा ऊंची उड़ान भरेंगे। महाराष्ट्र के भाइयों और बहनों, विशेषकर राज्य के युवा और महिलाओं का एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं लोगों को आश्वासन देता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा।”

झारखंड में झामुमो को शुभकामनाएं दी
महाराष्ट्र के अलावा झारखंड में भी विधानसभा चुनाव हुआ। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन आगे है, जबकि भाजपा गठबंधन महज 18 सीटों पर ही आगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में झामुमो गठबंधन के प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “मैं झारखंड के लोगों का हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा आगे रहेंगे। मैं झामुमो को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जताया आभार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “जय महाराष्ट्र। इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर जी, ज्योतिबा फुले जी और वीर सावरकर जी की पुण्यभूमि महाराष्ट्र ने विकास के साथ-साथ संस्कृति और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले महायुति गठबंधन को इतना प्रचंड जनादेश देकर भ्रम और झूठ के सहारे संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है। यह जीत हर एक महाराष्ट्रवासी की जीत है।”

The post प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की जीत पर मतदाताओं का जताया आभार, कहा- ‘एकजुट होकर हम और ऊंची उड़ान भरेंगे’ appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button