Blog

आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक जवान का सर्वोच्च बलिदान, कई आतंकी घिरे

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चास और कोतवाड़ा जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 2 पैरा (एसएफ) के एनबी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार सर्वोच्च बलिदान को प्राप्त हुए। सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि सब-इंस्पेक्टर राकेश 09 नवंबर 2024 को भारत रिज किश्तवाड़ के सामान्य क्षेत्र में शुरू किए गए एक संयुक्त सीआई ऑपरेशन का हिस्सा थे। हम इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।

कई आतंकी घिरे हुए हैं
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उधमपुर शिफ्ट किया गया है। इस मुठभेड़ में दो से तीन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादी घिरे हुए हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि 3-4 आतंकवादी इस ऑपरेशन में घिरे हुए हैं। यह वही आतंकी समूह है जिसने हाल ही में किश्तवाड़ जिले में दो निर्दोष गांव रक्षा गार्डों की हत्या की थी। इसके अलावा एक सेना के जवान के घायल होने की भी खबर है। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

The post आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक जवान का सर्वोच्च बलिदान, कई आतंकी घिरे appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button