भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बीती रात सो रहे पिता को उसके बेटे ने फावड़े से मारकर हत्या कर दी। घटना के समय घर पर पिता पुत्र के अतिरिक्त कोई नहीं था। हत्या का कारण पिता-पुत्र के बीच विवाद को बताया जा रहा है। पूरा परिवार छठ पूजा मनाने झारखंड गया हुआ था और इधर मौका देख बेटे ने यह कांड किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सड़क 52 क्व 11/C बालाजी नगर जोन 2 खुर्सीपार निवासी श्याम नारायण (65) की उसके बेटे करण नारायण सिंह ने हत्या कर दी। श्याम नारायण का पूरा परिवार छठ पूजा में रांची झारखंड गया हुआ था। इस दौरान घर पर पिता पुत्र ही थे। गुरुवार रात को करण ने फावड़े से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता-पुत्र के बीच अक्सर होता था विवाद
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि आरोपी करण नारायण सिंह कोई काम नहीं करता था। पिता श्याम नारायण अक्सर उससे काम धंधा करने को कहता और इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। गुरुवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद बुजुर्ग पिता श्याम नारायण सिंह सोने चला गया। इस दौरान करण सिंह ने मौका देखकर फावड़े से सिर पर वार कर दिया। गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
The post Breaking News : खुर्सीपार में सगे बेटे ने सो रहे पिता पर फावड़े से किया वार, बिस्तर पर निकल गई जान… आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.