वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शुक्र दोनों ही ग्रहों का विशेष महत्व होता है। गुरु जहां ज्ञान, संतान और धन के कारक माने जाते है तो वहीं शुक्र सुख, सौंदर्य और भोग-विलास के कारक ग्रह होते हैं। गुरु और शुक्र दोनों का ही राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। गुरु और शुक्र दोनों ही ग्रह जब-जब एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलता है। सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह हर 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं वहीं गुरु करीब 13 महीनों के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु और शुक्र की वर्तमान स्थिति की बात करें तो गुरु अभी शुक्र की राशि वृषभ में हैं वहीं शुक्र 07 नवंबर को गुरु की राशि धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
गुरु का शुक्र की राशि में होने से और शुक्र का गुरु की राशि में आने से राशि परिवर्तन राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र और गुरु के कारण राशि परिवर्तन राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। आपको बता दें कि शुक्र धनु राशि में 07 नवंबर को सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर प्रवेश करेंगे। वहीं गुरु पहले से ही शुक्रदेव की राशि वृषभ में पहले से मौजूद हैं। गुरु-शुक्र का यह परिवर्तन राजयोग 28 दिसंबर तक बना रहेगा। सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र का राशि परिवर्तन योग बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सिंह राशि में शुक्र पांचवें भाव में और गुरु दसवें भाव में विराजमान हैं। इस राशि के जातकों को संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। गुरु और शुक्र की अच्छी स्थिति होने से सुख, वैभव , मान-सम्मान और धन-दौलत में इजाफा देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों को सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उन्हे करियर में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु- शुक्र के कारण बना राशि परिवर्तन योग बहुत ही लाभकारी रहेगा। आपकी राशि में शुक्र चौथे और नवम भाव में गुरु विराजमान होंगे। ऐसे में कन्या राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता और खूब धन की प्राप्ति की संभावना है। घर में किसी सदस्य की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। मान-सम्मान में इजाफा, घर, वाहन और भौतिक भोग-विलास का सुख प्राप्त हो सकता है। अचानक से धन के प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र राशि परिवर्नत योग बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। आपकी राशि में गुरु सातवें और शुक्र दूसरे यानी धन के भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में आपको धन से संबंधित सभी प्रकार की परेशानियों से जल्द ही निजात मिलेगी। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन मिलने से आपकी चिंताएं अब समाप्त होंगी। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अब से करियर की सभी चिंताएं धीरे- धीरे खत्म होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।