जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने जब्त व लावारिश वाहनों की नीलामी की। आईजी सरगुजा रेंज के निर्देशन में जशपुर पुलिस द्वारा 192 वाहनों की खुली नीलामी की गई। खुली नीलामी में जशपुर, रायपुर, बिलासपुर, जबलपुर, झारखंड के गढ़वा इत्यादि से कुल 82 बोलीकर्ता उपस्थित हुये एवं कुल 26 लॉट में नीलामी की कार्यवाही संपन्न की गई। इस नीलामी से शासन को कुल 6 लाख 93 हजार 630 रुपए का राजस्व मिला।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा अदावा वाहनों की नीलामी के लिए निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा जिला जशपुर के विभिन्न थाना व चौकियों में लंबे समय से रखे लावारिस व अदावाकृत मोटर सायकल वाहनों को रक्षित केन्द्र परिसर में एकत्रित किया गया। जब्ती कार्रवाई के बाद कलेक्टर जशपुर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न थाना व चौकी में के कुल 192 मोटर साइकिलों की नीलामी कराई गई।
उक्त नीलामी कार्यवाही में जशपुर, रायपुर, बिलासपुर, जबलपुर, झारखंड के गढ़वा के कुल 82 बोलीकर्ता उपस्थित हुये जो बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये, वाहन की नीलामी कुल 26 लॉट में पूर्ण की गई। 192 नग वाहनों के एवज में कुल 6 लाख 93 हजार 630 रुपए की बोली आई। थाना बगीचा के 02 लॉट की नीलामी कुल 20 मोटर सायकल ऑफसेट प्राईज से ज्यादा होने पर नीलामी नहीं हो पाई है। आगामी तिथि नियत कर नीलामी कार्यवाही की जाएगी। उक्त नीलामी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रशांत कुशवाहा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर चंद्रशेखर परमा, जिला परिवहन अधिकारी निकुंज, ट्रेजरी अधिकारी केंवट, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, निरीक्षक रविशंकर तिवारी उपस्थित रहे।
The post जब्त वाहनों की नीलामी में पुलिस ने कमा लिए लाखों रुपए, जशपुर में लगी 192 गाड़ियों की बोली appeared first on ShreeKanchanpath.


