Blog

मुख्यमंत्री साय ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस को नसीहत- न्याय नहीं क्षमा यात्रा निकालें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही न्याय यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न्याय यात्रा की जगह क्षमा यात्रा निकालना चाहिए। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से जो वादे किए थे, उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। इसी कारण 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें आउट कर दिया। 5 साल तक उन्होंने छत्तीसगढ़ का विकास रोका। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ विश्वासघात किया। इसलिए उन्हें क्षमा यात्रा निकालना चाहिए।

दरअसल, सीएम साय आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर आजाद चौंक पहुंचे। उन्होंने दोनों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य अहिंसा, करुणा के पुजारी थे। वही लाल बहादुर शास्त्री सहजता, विनम्रता और कर्मठता के पुजारी थे। इस दिवस को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाते हैं। विश्वकर्मा जयंती से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मना रहे थे। उसका समापन किए हैं। भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी का महापर्व सदस्यता अभियान चल रहा है। अपने हाथों से यहां सदस्यता अभियान भी चलाएं हैं।

खादी वों में 25 फीसद छूट

गांधी जयंती पर सीएम साय ने घोषणा करते हुए कहा कि, खादी के वस्त्रों में 25 फीसद छूट मिलेगी। सीएम ने कहा कि ये छूट आज यानी 2 अक्टूबर से मार्च 2025 तक मिलेगी। सीएम साय ने कहा कि, महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है, हम उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य अहिंसा, करुणा के पुजारी थे। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री सहजता, विनम्रता और कर्मठता के पुजारी थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया हैं, श्रद्धांजलि अर्पित किए हैं। इस दिवस को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाते हैं।

The post मुख्यमंत्री साय ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस को नसीहत- न्याय नहीं क्षमा यात्रा निकालें appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button