छत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस के लिए गौरव का क्षण, एस.डी.ओ.पी. बोडला/क्राइम अखिलेश कौशिक पदोन्नत होकर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक।

 

*कबीरधाम पुलिस के लिए गौरव का क्षण, एस.डी.ओ.पी. बोडला/क्राइम अखिलेश कौशिक पदोन्नत होकर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक।*

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज श्री अजय कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने कंधों पर बैच लगाकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं।*

*पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव सहित कबीरधाम पुलिस परिवार ने व्यक्त किया हर्ष, नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए दी शुभकामनाएं।*

छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 15 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समकक्ष पदों पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नति प्रदान की गई है। इसी क्रम में जिला कबीरधाम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला/क्राइम के पद पर पदस्थ श्री अखिलेश कौशिक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह उपलब्धि उनके पुलिस सेवा के अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर दक्षता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

*पुलिस महानिरीक्षक ने बैच लगाकर दी बधाई*

पदोन्नति के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव श्री अजय कुमार यादव (आई.पी.एस.) ने श्री अखिलेश कौशिक के कंधों पर बैच लगाकर उन्हें नवीन पद की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य तथा नवीन दायित्वों के सफलतापूर्वक निर्वहन की कामना की गई।

*कबीरधाम पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल*

श्री अखिलेश कौशिक की पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आई.पी.एस.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल सहित कबीरधाम पुलिस परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पुलिस परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने अनुभव, कार्यकुशलता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के साथ नवीन पद की जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करेंगे।

*बोडला अनुविभाग/क्राइम में उल्लेखनीय कार्यों की रही सराहना*

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला/क्राइम के रूप में कार्य करते हुए श्री अखिलेश कौशिक ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों की पुलिस विभाग एवं क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की गई है। उनकी पदोन्नति पर क्षेत्र में भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई हैं।

*कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की अपेक्षा*

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अखिलेश कौशिक अपने अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा एवं नेतृत्व क्षमता के बल पर नवीन पद की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेंगे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button