देश दुनिया

सीजन का सबसे बड़ा वेदर सिस्टम एक्टिव, ग्वालियर-सागर समेत 18 जिलों में पर अति भारी बारिश

भोपाल: इस मानसून सीजन की सबसे बड़ी मानसून प्रणाली वर्तमान में अवदाब के रूप में उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर सक्रिय है। इस प्रणाली के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी वर्षा हो रही है। कहीं-कहीं बाढ़ के भी हालात बन गए हैं।प्रदेश में गुरुवार को भी ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में एवं भोपाल, उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद शुक्रवार को ग्वालियर, चंबल संभाग को छोड़कर शेष जिलों में भारी वर्षा से राहत मिलने की उम्मीद है।

मानसून एक्टिव

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में अवदाब का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर, शिवपुरी से अवदाब के क्षेत्र से होकर से पेंड्रा रोड, राउरकेला, दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। दक्षिणी गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button