भिलाई। न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति सेक्टर-2 द्वारा हर बार की तरह इस बार भी आकर्षक व भव्य पंडाल का निर्माण किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को जीवंत करते हुए पर्यावरण संरक्षण की थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। पंडाल बनाने में ट्री वेस्ट से लेकर पत्तल व चटाई जैसी वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया है। देखने में बेहद ही आकर्षक इस पंडाल में 16 फीट के गणपति विराजमान है जिनकी शनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिष्ठा की जाएगी।
समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, गोपाल राव व अन्य पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया कि सेक्टर-2 में हर वर्ष कुछ न कुछ नया किया जाता है। न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति भव्य गणपति उत्सव के लिए विख्यात है। विगत 40 वर्षों से यहां पर गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस साल पर्यावरण सरंक्षण की थीम पर पंडाल बनाया गया है। पंडाल के भीतर 16 फीट के गणपति विराजमान होंगे। दर्शानार्थियों की भीड़ को देखते हुए समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
डेढ़ माह में तैयार हुआ पंडाल
ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि डेढ़ माह में यह पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल को बनाने में ट्री वेस्ट जेसे ताड, नारियल, खजूर व केले के पेड़ के छाल इस्तेमाल किया गया। इसके साथ पत्तल, धान, गेहूं, सरसो की बेली का भी इस्तेमाल किया गया है। पूरा पंडाल इको फ्रेंडली का एक शानदार उदहारण है। पंडाल को फायर सेफ्टी स लैस किया गय है ताकि आपात स्थिति में किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो। इसके अलावा इस बार पार्किंग के लिए भिलाई विद्यालय का मैदान आरक्षित किया गया है।
The post सेक्टर-2 में इस बार पर्यावरण सरंक्षण की थीम, ट्री वेस्ट से बना भव्य पंडाल, विराजे 16 फीट के गणपति appeared first on ShreeKanchanpath.