कांकेर। कांकेर में लोहत्तर थाना में पदस्थ आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। आरक्षक ने एसएलआर रायफल से खुद को गोली मारी है। आरक्षक को गंभीर हालत ने रायपुर रेफर किया गया है। दो दिन पहले भी एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के लोहत्तर थाना परिसर के बैरक में जिला पुलिस के जवान जागृत भंडारी ने अपनी सर्विस सर्विस राइफल से गुरुवार सुबह 9:00 खुद को गोली मार ली। यह घटना गोली की आवाज सुन अन्य जवानों ने आरक्षक को भानु प्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख जवान जागृत भंडारी को रायपुर रेफर कर दिया।
जवान जागृत भंडारी मोहला –मानपुर जिले के घोटिया गांव का निवासी है। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी, इसका कारण अभी अस्पष्ट है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से काफी गुमसुम रह रहा था। दो दिन पहले कांकेर जिले के कोसरोंडा 33 बीएन कैंप में सीमा सुरक्षा बल के जवान राकेश कुमार ने भी खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। जवान मेरठ उत्तरप्रदेश का रहने वाला था।
The post कांकेर में जवान ने खुद को मारी गोली, तीन दिन के भीतर दूसरी घटना, घायल रायपुर रेफर appeared first on ShreeKanchanpath.




