Blog

CG Breaking : प्रधान आरक्षक ने खुद को मारी गोली, बीजापुर में था पदस्थ… अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के भैरमगढ़ थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद साथी जवान उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।  उसने खुद को गोली क्यों मारी इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले का जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक सोनू हपका ने शुक्रवार की सुबह खुद को गोली मार ली। उसने थाना परिसर में अपने ही सर्विस रायफल से खुद पर गोली चला ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रधान आरक्षक सोनू घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। घायल प्रधान आरक्षक को साथी जवान भैरमगढ़ अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन तभी रास्ते में प्रधान आरक्षक की मौत हो गई।  जवान की आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रधान आरक्षक की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

The post CG Breaking : प्रधान आरक्षक ने खुद को मारी गोली, बीजापुर में था पदस्थ… अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button