Blog

AB-PMJAY में लापरवाही : छत्तीसगढ़ में 59 निजी अस्पतालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों के विरुद्ध Hospital Empanelment Module (HEM 2.0) पंजीयन के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन न करने पर राज्य नोडल एजेंसी, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के 59 अस्पतालों पर कार्यवाही की गई है।  जिला स्तर से प्राप्त अनुशंसाओं एवं समीक्षा के आधार पर निम्नानुसार कार्यवाही की गई है। 21 अस्पतालों, जिन्होंने ‘एक बार भी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया’, आगामी आदेश तक निलंबित किए जाने की कार्यवाही की गई है। 12 अस्पतालों को आवश्यक जानकारी अद्यतन न करने एवं क्वेरी का उत्तर न देने के कारण आवश्यक क्वेरी पूर्ण किए जाने तक निलंबित किए जाने की कार्यवाही की गई है । इसके अतिरिक्त 26 अस्पतालों, जिनके आवेदन अपूर्ण पाए गए तथा पुनः प्रस्तुत नहीं किए गए, के विरुद्ध भुगतान एवं प्री-ऑथ रोकने की कार्यवाही की जा रही है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) नई दिल्ली के दिशा-निर्देश अनुसार आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीकृत सभी अस्पतालों को HEM 2.0 पोर्टल पर अपनी जानकारी अद्यतन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य था, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी, किन्तु अनेक स्मरण पत्र जारी किए जाने के उपरांत भी कई अस्पतालों द्वारा न तो जानकारी अद्यतन की गई और न ही पोर्टल पर प्राप्त प्रश्नों का उत्तर दिया गया। इसे देखते हुए उक्त 59 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई।

यह कार्यवाही आयुष्मान योजना के प्रावधानों के तहत तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है, ताकि योजना के अंतर्गत पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सके । राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ द्वारा सभी पंजीकृत अस्पतालों को अपील की गई है कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत नए पोर्टल HEM 2.0 में पंजीयन हेतु निर्धारित मानकों को पूर्ण करते हुए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा समयबद्ध रूप से आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे अस्पतालों को आयुष्मान योजना में पंजीकृत कर निर्बाध सेवा सेवा प्रदाय किया जा सके।

21 अस्पताल – निलंबित (जिन्होंने आवेदन ही नहीं किया)

  1. न्यू आयुष्मान हॉस्पिटल, बेमेतरा
  2. एपी सर्जिकल सेंटर, दुर्ग
  3. आईएमआई हॉस्पिटल, दुर्ग
  4. ओम हॉस्पिटल, दुर्ग
  5. साई कृपा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, दुर्ग
  6. गंगोत्री हॉस्पिटल, दुर्ग
  7. सोमेश्वर हॉस्पिटल, गरियाबंद
  8. सेवा भवन हॉस्पिटल, महासमुंद
  9. जौहरी हॉस्पिटल, रायपुर
  10. महादेव हॉस्पिटल, रायपुर
  11. न्यू रायपुरा हॉस्पिटल, रायपुर
  12. शिवम हॉस्पिटल, रायपुर
  13. सौभाग्य हॉस्पिटल, रायपुर
  14. जैन हॉस्पिटल, रायपुर
  15. लक्ष्मी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम, रायपुर
  16. सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, रायपुर
  17. वरदान हॉस्पिटल, रायपुर
  18. वासुदेव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  19. श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  20. माँ शारदा नर्सिंग होम, रायपुर
  21. ओम नेत्र केंद्र एंड लेजर विजन, रायपुर

12 अस्पताल – निलंबित (जानकारी अपडेट नहीं करने एवं क्वेरी का जवाब नहीं देने पर)

  1. पिनाकी सोभा हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी केयर, GPM
  2. MD मोदी मेमोरियल हॉस्पिटल, जांजगीर-चांपा
  3. नेतम हॉस्पिटल एंड इनफर्टिलिटी सेंटर, कोंडागांव
  4. श्री उत्तम साईं केयर हॉस्पिटल, महासमुंद
  5. श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  6. श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  7. श्री महावीर हॉस्पिटल, रायपुर
  8. श्री साई राम हॉस्पिटल, रायपुर
  9. कालदा नर्सिंग होम, रायपुर
  10. कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  11. प्रज्ञा हॉस्पिटल, रायपुर
  12. लाइफ केयर हॉस्पिटल, रायपुर

26 हॉस्पिटल –पेमेंट एवं प्री-ऑथ रोका गया (अपपूर्ण डॉक्यूमेंट एवं पुनः आवेदन न करने पर)

  1. शकुंतला हॉस्पिटल, बालोद
  2. सुविधा हॉस्पिटल, दुर्ग
  3. रूप जीवन हॉस्पिटल, कबीरधाम
  4. श्री राधे कृष्णा केयर हॉस्पिटल, महासमुंद
  5. पांडे नर्सिंग होम, रायपुर
  6. दृष्टि नेत्रालय, रायपुर
  7. वैदेही हॉस्पिटल, रायपुर
  8. अनंत हॉस्पिटल, रायपुर
  9. श्री साईं केयर हॉस्पिटल, रायपुर
  10. अनुष्का हॉस्पिटल, रायपुर
  11. ममता हॉस्पिटल, रायपुर
  12. लालमती मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  13. कर्मा हॉस्पिटल, रायपुर
  14. श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  15. रायपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रायपुर
  16. श्रीमां शारदा आरोग्यधाम हॉस्पिटल, रायपुर
  17. रूपजीवन हॉस्पिटल, रायपुर
  18. श्री दानी केयर हॉस्पिटल, रायपुर
  19. जीवन अनमोल हॉस्पिटल,
  20. रायपुर सद्भावना हॉस्पिटल, रायपुर
  21. एकता इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ, रायपुर
  22. चंद्रानी सरदारीलाल आई एंड ENT हॉस्पिटल, रायपुर
  23. रावतपुरा सरकार हॉस्पिटल, रायपुर
  24. आस्था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  25. छत्तीसगढ़ आई हॉस्पिटल, रायपुर
  26. शाश्वत हॉस्पिटल, रायपुर

The post AB-PMJAY में लापरवाही : छत्तीसगढ़ में 59 निजी अस्पतालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button