Blog

अभा सतनाम सेना का होगा विस्तार, राजा गुरु धर्मगुरु बालदास साहेब ने ली मुंगेली में बैठक

युवराज गुरु सौरभ साहेब भी रहे उपस्थित
मुंगेली। अ.भा. सतनाम सेना का छत्तीसगढ़ प्रदेश और पूरे देश में विस्तार होगा,इस सिलसिले में एक महत्वपूर्ण बैठक दाऊपारा मुंगेली स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में अभा सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा धर्म गुरु बालदास साहेब गुरु गद्दी भंडारपुरी एवं युवराज गुरु सौरभ साहेब विशेष रूप से उपस्थित थे।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने पूरा ब्यौरा साझा किया है। रत्नावली कौशल ने बताया कि राजा गुरु धर्मगुरु एवं सतनामी समाज के मार्गदशक, धर्म उपदेशक बालदास साहेब एवं युवराज गुरु सौरभ साहेब समस्त सतनामी समाज को एकजुट करने, समाज के लोगों को उनका अधिकार दिलाने एवं पूज्य गुरु घासीदास जी बाबा के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के मिशन पर लगातार काम कर रहे हैं। राजा गुरु और युवराज गुरु पूरे देश में घूम घूमकर सतनामी समाज को एकसूत्र में बांधने का काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में बीते दिनों गुरुद्वय का मुंगेली आगमन हुआ था। राजा गुरु बालदास साहेब एवं युवराज गुरु सौरभ साहेब के सानिध्य में मुंगेली तथा आसपास के गांवों के प्रमुख सामाजिक जनों की विशेष बैठक हुई।

रत्नावली कौशल ने बताया कि राजा गुरु बालदास साहेब एवं युवराज गुरु सौरभ साहेब ने समाज के लोगों को मार्गदर्शन दिया। धर्मगुरु बालदास साहेब ने कहा कि हमारे परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा ने मनखे – मनखे एक समान का जो संदेश दिया है, वह समूचे मानव जगत के कल्याण के लिए है। उनके इस संदेश का तात्पर्य यही है कि इस धरती पर जन्म लेने वाले सभी व्यक्ति एक समान हैं, धर्म- जाति कोई मायने नहीं रखते। जब हमारे आराध्य ने समूचे मानव समाज को एक माना है, तो फिर उनके हम प्रखर अनुयायी सतनामी एक बराबर क्यों नहीं हो सकते। हमें अपने समाज से अमीरी -गरीबी और शिक्षित -अशिक्षित की दीवार को तोडऩा होगा, सभी को एक नजरिए से देखना होगा। हमारे समाज का जो तबका गरीब है, उसके आर्थिक उत्थान में और जिन परिवारों के बच्चे एवं युवा शिक्षा से हो रहे हैं, उनके शैक्षणिक उत्थान के लिए समाज के धन संपन्न एवं शिक्षित व नौकरीपेशा वर्ग को आगे आना चाहिए।

रत्नावली कौशल ने आगे बताया कि राजा गुरु बालदास साहेब ने समाज में कन्याओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उनका कहना था कि एक शिक्षित बेटी दो कुलों को शिक्षित और उन्नतिशील बनाने में योगदान देती है। वहीं युवराज गुरु सौरभ साहेब ने युवाओं को समाज उत्थान में आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमारी बहन रत्नावली कौशल सतनामी समाज के साथ ही दूसरे समाजों के भी युवक युवतियों और बालक बालिकाओं को जागरूक करने के लिए जो कार्य कर रही हैं, प्रेरणा दायक है। समाज के अन्य युवक युवतियों को चाहिए कि वे बहन रत्नावली के प्रयासों में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दें।

इन मुद्दों पर हुआ मंथन
भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका रत्नावली कौशल ने बताया कि इस महति बैठक में समाज हित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक में अभा सतनाम सेना के पदाधिकारियों के चयन पर चर्चा की गई। समाज में सामंजस्य, भाईचारा, समन्वय एवं विश्वास की बढ़ाने, हर माह 7 तारीख को अलग अलग स्थान पर बैठक आयोजित करने, 21 जुलाई को भंडारपुरी में सतधारी गुरु अमरदास के अवतरण दिवस पर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाने, राज्य के हर जिले में धर्म गुरुओं का दौरा कार्यक्रम सुनिश्चित करने आदि पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में प्रदेश महासचिव सुखचंद सतनामी,जिला महंत कुंजन सतनामी, रत्नावली कौशल, जिला महंत जैत कुमार सतनामी, जिला प्रभारी रामकुमार सतनामी, जिलाध्यक्ष प्रमोद सतनामी, जिला उपाध्यक्ष जय सतनामी, देवेंद्र सतनामी, भूमचंद सतनामी, रेखचंद कोसले,मीडिया प्रभारी अरविंद बंजारे,भरत सतनामी, रामजी सतनामी, टेसकुमार सतनामी, बसंत कुमार सतनामी, भरत लाल सतनामी, सोमनाथ सतनामी, देवसिंग सतनामी, राजू सतनामी, धर्मेंद्र सतनामी, हीराराम सतनामी, मेलाराम सतनामी, दादू सतनामी, पुन्नी लाल सतनामी, ताराचंद सतनामी, बिट्टू सतनामी, धन्नू सतनामी, बालमदास सतनामी, देवदत्त सतनामी, शिवप्रसाद सतनामी, गजेंद्र सतनामी, गोपाल सतनामी, मिलेश सतनामी, कुंजम सतनामी, हेमन सतनामी उज्जन सतनामी, प्रमोद कुमार सतनामी, ओमप्रकाश सतनामी, बैसाखू सतनामी, धन्नूलाल सतनामी, चन्द्रलाल सतनामी, सुशील सतनामी, सबल प्रसाद सतनामी, गिरिवर धर सतनामी, राधेलाल सतनामी, मोहित दास सतनामी, सुरेंद्र सतनामी, राजा मिरी सतनामी, देवेंद्र बंजारा व अन्य लोग उपस्थित थे।

The post अभा सतनाम सेना का होगा विस्तार, राजा गुरु धर्मगुरु बालदास साहेब ने ली मुंगेली में बैठक appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button