छत्तीसगढ़

खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का प्रभार कमिश्नर को, नियुक्ति पर उठे थे सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में स्थित ऐतिहासिक इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर को राज्यपाल ने हटा दिया है। उल्लेखनीय है कि, नियुक्ति के वक्त ही उनको लेकर कई सवाल उठ रहे थे। लेकिन अब उनके खिलाफ राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक बीआर यादव ने सत्याग्रह कर मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान भी कई कर्मचारियों के विद्रोह किए जाने की जानकारी मिली थी

उल्लेखनीय है कि, इसके पहले भी खैरागढ़ के निवासियों ने काली पट्टी बांधकर मशाल रैली निकाली थी। साथ ही ममता की नियुक्ति के विरोध में खैरागढ़ बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों पर पार्टी विशेष के लिए प्रचार करने का दबाव बनाने के भी आरोप लगे थे। विवादों के बाद राज्यपाल के सचिव ने आदेश जारी कर उन्हें पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

राजभवन के अधिकारियों ने बीआर यादव से मुलाकात की Screenshot 2024 06 27 15 53 33 00 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

बताया जा रहा है कि, राज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने सत्याग्रही रिटायर्ड शिक्षक बीआर यादव से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद ममता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आगामी आदेश तक दुर्ग संभागायुक्त को विश्व विद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button